नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी (Property Registry) खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत आई है. मार्च माह में अब छुट्टी के दिनों में भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी. पंजीयन विभाग ने आय बढ़ाने और खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था लागू की है. जारी आदेश के अनुसार 3 मार्च को होली के अवकाश को छोड़कर पूरे महीने के सभी शनिवार और रविवार को पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे. इन दिनों रजिस्ट्री उसी तरह दर्ज की जाएगी जैसे सामान्य कार्यदिवसों में की जाती है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में रजिस्ट्री का दबाव काफी बढ़ जाता है. ऐसे में अतिरिक्त कार्य दिवसों से लंबित प्रकरणों का समय पर निपटारा किया जा सकेगा.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
हर साल की तरह इस बार भी 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी के गाइडलाइन रेट बदले जाएंगे. अनुमान है कि इस बार दरों में वृद्धि हो सकती है. इसी आशंका के कारण मार्च में खरीद–फरोख्त में तेजी देखी जा रही है. बड़ी संख्या में खरीदार पुराने रेट पर ही रजिस्ट्री कराने की तैयारी में हैं. बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 31 मार्च तक विशेष व्यवस्था लागू रखने का निर्णय लिया है. इसके तहत शनिवार के साप्ताहिक अवकाश और रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे. यह फैसला उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो कार्यदिवसों में समय नहीं निकाल पाते थे. अब वे छुट्टी के दिनों में भी सहज रूप से अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेंगे. पंजीयन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय रहते स्लॉट बुक कराएं, ताकि रजिस्ट्री प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

