– जापान से आये डॉ. त्सुदा के नेतृत्व में टीम में डॉ. अर्पित जैन, डॉ. शशांक तिवारी शामिल थे
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इंदौर। महीनों से सौ फीसदी तक बंद दिल की नसों को इंदौर में खोल दिया गया। दिल की जिस धमनी में महीनों से 100 प्रतिशत ब्लॉकेज हो और वह पत्थर जैसी सख्त कैल्सीफाइड परत में बदल गई हो, उसे खोलना कार्डियोलॉजी की सबसे जटिल प्रक्रियाओं में गिना जाता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

लेकिन यह सबकुछ इंदौर एक निजी सीएचएल अस्पताल में लाइव इंटरवेंशनल वर्कशॉप में जापान के प्रख्यात इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. त्सुदा के नेतृत्व में क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन तकनीक यानी सीटीओ से तीन गंभीर मरीजों का उपचार किया गया। टीम में हार्ट सर्जन रौनक मारू, कार्डियो डॉ. अर्पित जैन, डॉ. शशांक तिवारी प्रमुख रूप से शामिल थे। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में मरीजों को मुंबई या दिल्ली रेफर करना पड़ता था। इंदौर में सीटीओ पहले भी किए हैं, लेकिन इस बार अत्यसधिक जटिल मामलों को सुलझाया गया। डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सीटीओ हाई रिस्क मरीजों के लिए गेम चेंजर है। बिना सीना चीरे विशेष माइक्रो कैथेटर और उन्नत गाइड वायर से काम किया जाता है। यह तकनीकी रूप से कठिन और महंगी प्रक्रिया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

डा. अर्पित जैन का कहना है कि प्रसिद्ध जापानी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. त्सुदा के साथ सहयोग कर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ, जिन्होंने पहली बार इंदौर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है इंदौर में जटिल पीसीआई क्षमताओं का उन्नयन, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता का आदान-प्रदान और विश्व-स्तरीय हृदय उपचार लाने की प्रतिबद्धता कायम की है। इंदौर अब जटिल कोरोनरी हस्तक्षेपों के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

