
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
व्यापमं कांड के आरोपी अवधेश सिंह भदौरिया को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आखिरकार गिरफ्तार करने में सफल हो गई. सीबीआई ने सोमवार को आरोपी को कन्नौज के इंदरगढ़ स्थित पुलिस चौकी के हसेरन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी अवधेश सिंह भदौरिया बीते 13 सालों से फरार था.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल सीबीआई अधिकारी राहुल शर्मा और गोपाल सक्सेना ने बताया कि बीते 13 साल से अवधेश सिंह भदौरिया फरार था. वो भिंड का रहने वाला, लेकिन पुलिस से बचने के लिए दिल्ली एनसीआर, मुंबई और लुधियाना में भी रहा. कुछ समय से वह कन्नौज में फरारी काट रहा था. अवधेश सिंह भदौरिया (41 वर्ष) को भोपाल की सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया जाएगा.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भिंड के ब्लॉक कॉलोनी के रहने वाले अवधेश सिंह भदौरिया साल 2011 में संविदा शिक्षक वर्ग-3 की पात्रता परीक्षा दी थी. इस परीक्षा में अवधेश को कुल 43 अंक मिले थे, लेकिन व्यापमं के रैकेट से मिलीभगत कर अवधेश ने 43 अंक बढ़ावा लिए और ये अंक बढ़कर 111 हो गए. हालांकि इतने अंक होने के बावजूद अवधेश सिंह भदौरिया संविदा शिक्षक नहीं बन पाया. व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की स्पेशल ब्रांच को पड़ताल के दौरान अवधेश का ये मामला सामने आया, जिसके बाद सीबीआई ने अवधेश को भी आरोपी बनाया. ताकि उसके जरिए रैकेट तक पहुंच पाए.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

