निदेशक से संबंधित लोन स्वीकृत करने पर लक्ष्मीबाई महिला नागरिक सहकारी बैंक विवादों में, जुर्माना लगा

अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर की लक्ष्मीबाई महिला नागरिक सहकारी बैंक लगातार विवादों में बनी हुई है। कभी अध्यक्षा की तानाशाही नीति तो कभी बैंक की गिरती गरिमा और कभी अध्यक्षा द्वारा अपने कर्मचारियों पर कथित रूप से गलत व्यवहार करने के कारण। लेकिन अब नया मामला सामने आया है। इसमे पता चला है कि बैंक ने निदेशक से संबंधित लोन स्वीकृत किये, जो नियमों के उल्लंघन के तहत आता है। जिसके बाद बैंक पर 4.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बैंक ने एसआईडीबीआई के साथ एमएससी पुनर्वित्त कोष में निर्धारित राशि जमा करने में भी विफलता दिखाई है। निदेशक से संबंधित लोन स्वीकृत करने के मामले के सामने के बाद ग्राहकों का बैंक पर से विश्वास उठने लगा है। वहीं बैंक की छवि भी धूमिल हुई है। पिछले दिनों अध्यक्षा की तानाशाही नीति के कारण जहां कर्मचारियों ने सार्वजनिक छुटटी पर जाने का पत्र भी वायरल किया था। वहीं अध्यक्षा पर लगातार काम कराने का आरोप लगाकर गलत व्यवहार करने की बात भी उजागर की थी। वहीं अब इस लोन मामले ने पुरानी परतें भी खोल दी है। जिससे बैंक की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!