
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से चल रही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मध्यप्रदेश भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय को एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही उन्हें दोबारा पश्चिम बंगाल का प्रभार भी सौंपा जाएगा। प. बंगाल का विधानसभा चुनाव भाजपा की प्रथम प्राथमिकता में है।
भाजपा ने हाल ही में मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला लेने में देरी हो रही थी। पार्टी में इस पद को लेकर गहन मंथन जारी है। हालांकि संघ एवं संगठन के सूत्रों की माने तो अब नरोत्तम मिश्रा के नाम पर मुहर लग गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपने पुराने और आजमाए हुए फॉर्मूले पर भरोसा जताया है। नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से संगठन और सरकार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संभावना है कि पार्टी के अगले अध्यक्ष वह हो सकते है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

