ग्वालियर। ग्वालियर में रेजिडेंसियल परमीशन पर शापिंग काम्पलेक्स, मल्टी तानने के कई मामले सामने आ चुके है। अब एक नया मामला बालाबाई के बाजार से आया है। इसमे भवन स्वामी ने जी प्लस 2 की परमीशन लेकर शापिंग काम्पलेक्स तान दिया है। भास्कर प्लस ने शिकायतकर्ता से इस संबंध में विस्तार चर्चा की।
शिकायतकर्ता ने भास्करप्लस संवाददाता को बताया कि बालाबाई का बाजार में बने लोकवानी शापिंग काम्पलेक्स पूरी तरह से अवैध है। यह काम्पलेक्स भवन निर्माण रेसीडेंसियल जी प्लस 2 की परमीशन बना है, लेकिन निगम अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इस काम्पलेक्स के निर्माण से पहले से इसे तीन बार निगम से जी प्लस 2 की परमीशन दी गई थी। फिर भी भूस्वामी और ठेकेदार ने इसे काम्पलेक्स में तब्दील कर दिया, जो कि व्यावसायिक उपयोग से बना है। जबकि परमीशन रेजिडेंसियल है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने कई दफा दो साल तक नगर निगम में मय दस्तावेज के इसको लेकर शिकायत भी की, परंतु कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। इसी प्रकार उन्होंने इस मामले में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। तमाम शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होना दर्शाता है कि नीचे से लेकर उपर तक सब भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त है। नहीं तो रेजिडेंसियल परमीशन पर कैसे कोई व्यावसायिक काम्पलेक्स तान सकता है। काम्पलेक्स तनने के बाद भी उस पर कार्रवाई होना अपने आपमें बड़ी बात है, जो निगम में फैले भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
बालाबाई के बाजार में रेजिडेंसियल परमीशन पर तान दिया शापिंग काम्पलेक्स

