विशेषः केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते बड़े आदिवासी नेता, जन्मदिन पर बधाई


(धीरज राजकुमार बंसल)
दिल्ली। भारतीय राजनीति में मध्यप्रदेश के मंडला से आने वाले श्री फग्गन सिंह कुलस्ते किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह बड़े आदिवासी नेता है। 18 मई होने से आज उनका जन्मदिन है। भास्कर प्लस न्यूज पोर्टल परिवार उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई देता है। वहीं पूरे देश से भी श्री कुलस्ते के पास बधाईयां आ रही है।
श्री फग्गन सिंह कुलस्ते वर्तमान में मोदी सरकार में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री हैं। श्री कुलस्ते का जन्म 18 मई, 1959 में मंडला मध्य प्रदेश में हुआ था। वह भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते भारत की सत्रहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2019 के आम चुनावों में वह मध्य प्रदेश के मंडला से निर्वाचित हुए। श्री कुलस्ते 16वीं लोकसभा के भी सदस्य रहे हैं। दिग्गज आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले के बारबटी गांव के रहने वाले हैं। 18 मई, 1959 को जन्मे फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला कॉलेज (तत्कालीन सागर विश्वविद्यालय) एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से पढ़ाई की है। वह एमए, बीएड और विधि स्नातक हैं।
मंडला लोकसभा सीट से छठी बार चुनाव जीते फग्गन सिंह कुलस्ते पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते पार्टी के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। सन 1988 में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1989 में पहली बार निवास विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक चुने गए थे। उसके बाद 1996 में वह पहली बार लोकसभा के सदस्य बने। 1998 में 12वीं लोकसभा के लिए भी फग्गन सिंह कुलस्ते चुने गए। 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद वह केन्द्र में संसदीय कार्य राज्यमंत्री बने।
1999-2004 तक केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री भी रहे, लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बसोरी सिंह मसराम से वह चुनाव हार गए थे। फग्गन सिंह कुलस्ते 2012 में राज्य सभा में चुने गए। 2014 में लोकसभा चुनाव में वह फिर से जीत गए। 2016-2017 में फग्गन सिंह कुलस्ते स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रहे। श्री कुलस्ते भारतीय जनता पार्टी के जनसेवक के रूप में आमजन की सेवा में लगे रहते है। श्री कुलस्ते को आज उनके जन्मदिन पर भास्कर प्लस न्यूज पोर्टल के प्रधान संपादक धीरज राजकुमार बंसल, जनसेवक पंकज राजकुमार बंसल एवं हरीश सेवाराम गुप्ता ने हार्दिक बधाई देते हुये उनका दीर्घायु जीवन की कामना की है।