नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ ने मेला परिसर में इस वर्ष ग्रीष्मकाल में 15 मई से 15 जून तक समर नाइट मेला के आयोजन की तैयारी शीघ्र प्रारंभ करने एवं आगामी वर्ष 2026-27 के व्यापार मेला के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रक्रिया अतिशीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया है। मेला व्यापारी संघ ने तत्संबंध में संभागायुक्त मनोज खत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र मेला सचिव एसके त्रिपाठी के माध्यम से भेंट किया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया के नेतृत्व में महेश मुदगल सचिव, अनिल पुनियानी संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रवक्ता, उमेश उप्पल संयोजक, जगदीश उपाध्याय सह अध्यक्ष, अनुज गुर्जर कार्य. अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पत्र में विगत कई वर्षों से स्थापित परंपरा के निर्वाहन हेतु इस वर्ष 2026 में भी ग्रीष्मकाल में लगने वाले समर नाइट मेला के आयोजन की तैयारियां अतिशीघ्र प्रारंभ करने तथा समर नाइट मेला को सुचारु, सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने का आग्रह किया गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मेला व्यापारी संघ ने आग्रह किया कि ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में समर नाइट मेला का आयोजन इस वर्ष 15 मई से 15 जून 2026 तक लगाया जाए। इसके लिए तैयारियां अभी से ही प्रारंभ कर दी जाए। समर नाइट मेला में दुकानें लगाने के इच्छुक व्यापारियों एवं दुकानदारों के पंजीयन आरंभ किए जाएं। समर नाइट मेला के लिए सेक्टरों को चिन्हित कर वहां साफ सफाई, दुकानों का रिनोवेशन कराया जाए। समर नाइट मेला में खानपान, झूले, मनोरंजन स्टॉल एवं अन्य दुकानें लगाई जाएं। समर नाइट मेला में दुकानदारों एवं सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ढाई महीने तक चले विगत मेला में जो प्रसाधन केंद्र, लैटबाथ टूटफूट गए हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाए। समर नाइट मेला का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हो ताकि अधिकाधिक सैलानी एवं दुकानदार यहां आएं। दुकानदारों को किराए एवं बिजली शुल्क में रियायत दी जाए। ऐसे प्रयास किए जाएं कि आसपास के अंचल से भी यहां दुकानदार एवं सैलानी समर नाइट मेला का हिस्सा बनें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ज्ञापन पत्र में एक अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया है कि ग्वालियर व्यापार मेला का समापन 25 फरवरी को विधिवत हो चुका है। अब आगामी वर्ष 2026-27 के लिए दुकान आवंटन हेतु पोर्टल प्रारंभ कर दुकानदारों, व्यापारियों के ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से आज से ही प्रारंभ कर दिया जाए ताकि इस वर्ष मेला में दुकानें एवं शोरूम लगाने वाला एक भी दुकानदार पंजीयन से वंचित न रहे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मेला आयोजन से जुड़े संबंधित प्राधिकारी उपरोक्त बिंदुओं पर विचार कर सहानुभूतिपूर्ण ढंग से निर्णय लेकर ग्वालियर मेला के हजारों व्यापारियों की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

