नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। नया बाजार में जाम की समस्या वाकई सिरदर्द बनी हुई है। यहां रोजाना लंबा जाम लगता है और वाहन रेंगकर चलते है। इसका मुख्य कारण अव्यवस्थित पार्किंग, संकरी सड़कें और निर्माण कार्य हैं। जाम से निपटने के लिये यातायाता पुलिस और प्रशासन के पास कोई माकूल प्लान है ही नहीं। जिसके कारण राहगीर और वाहन चालक परेशान होते है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नया बाजार में बेतरतीब वाहन पार्किंग, गलत दिशा से आने वाले वाहनों और अवैध अतिक्रमण के कारण हर दिन लंबा जाम लग रहा है। मुख्य मार्गों पर लोडिंग वाहनों और ग्राहकों के वाहनों के कारण यातायात अक्सर रुक जाता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते स्थिति और खराब हो रही है। नया बाजार में जाम और अतिक्रमण की समस्या वास्तव में गंभीर है, जहाँ दुकानदार अक्सर अपनी सीमा से बाहर निकलकर सड़क पर सामान फैला लेते हैं। नया बाजार में सड़कों के किनारे या बीच में ही वाहन पार्क करना, दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाना, नियमों को ताक पर रखकर गलत दिशा से वाहनों का आवागमन, व्यस्त समय में लोडिंग-अनलोडिंग जाम के मुख्य कारण है। पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण और गलत दिशा से आने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ही नहीं जाती। जबकि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाकर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सकता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वर्तमान में शहर में एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, जिससे कई मुख्य मार्गों पर दबाव बढ़ा है। वहीं दुकानदार अक्सर नया बाजार में अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ और सड़क तक सामान फैला देते हैं, जिससे 50 फीट तक चैड़ी सड़कें भी संकरी हो जाती हैं।दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े करने से आवाजाही के लिए जगह नहीं बचती। नगर निगम का मदाखलत दस्ता कभी-कभी कार्रवाई करता है, लेकिन स्थायी समाधान की कमी के कारण अतिक्रमण दोबारा हो जाता है। जिसके कारण जाम की समस्या आये दिन यहां गहरा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

