नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर उन्हें केवल आश्वासन के साथ लौटना पड़ा। लोगों ने सड़क, सीवर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
12 बीघा स्थित वृंदावन कॉलोनी के निवासी बड़ी संख्या में जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी दो वार्ड 52 और 65 के बीच होने से किसी भी पार्षद का ध्यान नहीं है। वार्ड 52 सिकंदर कंपू क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। निवासियों ने शिकायत की कि सीवर का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है। इससे बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे पहले भी कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

