नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ईरान-अमेरिका के युद्ध का असर एलपीजी वितरण पर आया है। हालांकि अभी एलपीजी की कमी नहीं है। लेकिन एहतियात बरतते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस एजेंसियों पर कंट्रोल करने के लिए कहा है। इसके तहत अब शहर में 15 दिन में मिलने वाला एलपीजी सिलेंडर 21 दिन में मिलेगा। साथ ही कमर्शियल सिलेंडर पर कंट्रोल किया जाएगा। कमर्शियल सिलेंडर कम ही मिलेगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यहां बता दें कि भारत सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी सभी एलपीजी कंपनियों को पांच मार्च की रात आदेश दिया है कि वे अपने प्रोपेन और ब्यूटेन का 100 प्रतिशत उपयोग केवल घरेलू एलपीजी बनाने के लिए करें। अब रिफाइनरियां इस गैस का उपयोग पेट्रोकेमिकल्स बनाने के लिए नहीं कर सकेंगी। इसका उद्देश्य यह है कि युद्ध जैसी स्थितियों में भी भारत के घरों में रसोई गैस की कमी न हो। एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के संगठन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि अभी जो निर्देश आए हैं, उनके मुताबिक घरेलू गैस के वितरण पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। साथ ही वितरण में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े
केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिलेगा। मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो अब भोपाल में 918 रुपए, इंदौर में 941 रुपए, ग्वालियर में 996 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए और उज्जैन में 972 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। सबसे महंगी घरेलू गैस नर्मदापुरम में 1035 रुपए की मिलेगी। बढ़ी हुई कीमतें आज 7 मार्च से ही लागू हो गई हैं। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ाए गए थे। हालांकि, 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने इसके दाम में 100 रुपए की कटौती भी की थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे। सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत की आशंका जताई गई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

