नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव से प्रदेश का सवा करोड़ बहनों के खातों में लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की। प्रदेश की हजारों लाखों बहने इस सौगात का काफी समय से इंतजार कर रही थीं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर घाटीगांव में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। यह राशि योजना की 34वीं किश्त के रूप में बहनों को प्रदान की गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में योजना के अंतर्गत नवंबर माह से मासिक सहायता में 250 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब पात्र हितग्राही बहनों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्रदेश में जून 2023 से प्रारंभ हुई यह योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान का नया आधार बनी है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 33 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है। इस अवधि में 54,140 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में सीधे अंतरित की गई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

