नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
2026 का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण आज होने की वजह से ग्वालियर के प्रमुख मंदिरों के पट सुबह से बंद कर दिए गए। सुबह 6:20 बजे सूतक काल शुरू होते ही देवदर्शन वर्जित कर दिए गए। पट शाम 6:46 बजे ग्रहण समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद खोले जाएंगे। लगभग 12 घंटे तक श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
राम मंदिर फालका बाजार, अचलेश्वर मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, गुरुद्वारा महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह की आरती के बाद पट बंद कर दिए गए। शाम को ग्रहण समाप्त होने पर गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान से आरती होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूतक काल में पूजा-अर्चना, मूर्तियों का स्पर्श और भोग लगाना वर्जित माना जाता है। इसी कारण दिनभर मंदिरों में नियमित धार्मिक क्रियाएं स्थगित रहेंगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन पकाना और खाना वर्जित रहता है। पहले से बने भोजन में तुलसी पत्र डालकर सुरक्षित रखने की परंपरा है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व बताया गया है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

