नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| खुर्जे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में बुधवार सुबह 11 बजे आग लग गई। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित केमिकल गोदाम से आग शुरू हुई और पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग बढ़ती देख अपार्टमेंट के रहवासी घबरा गए और छत की ओर दौड़ लगा दी। उन्होंने दूसरी छतों पर कूदकर जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों को बाहर निकला। 3 फायर ब्रिगेड पानी और एक गाड़ी केमिकल फॉर्म की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आखिर में धुएं पर फॉम डाला गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुलिस के अनुसार अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम है, जिसमें स्याही और सर्जिकल सामान रखा है। बताया जा रहा है कि सर्जिकल सामान से आग भड़की। आसपास के लोगों ने जैसे ही आग देखी, तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जल्दी से अपार्टमेंट खाली कराया और घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकाले। वहीं गोदाम से स्याही के ड्रम भी बाहर निकाले गए। एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह खुद लोगों को बाहर निकालते नजर आए। अपार्टमेंट तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण दमकलों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दमकल समय से पहुंच गईं और पानी डालना शुरू किया। गोदाम के मालिक का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चला है पर आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट से आग लगी है। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, पर आग भड़क गई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अपार्टमेंट में फंस गए थे रहवासी
बिल्डिंग में लगभग 20 परिवार रहते हैं। रहवासी लक्ष्मी राठौर ने बताया कि हम लोग पूरी तरह से फंस गए थे। न तो नीचे उतर पा रहे थे और ऊपर भी टॉवर लगा है। बच्चों को एक-एक करके निकला है। बहुत मुश्किल से जान बचाई है। कई बार केमिकल के गोदाम हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता। रेशमा ने बताया कि कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कैसे बचेंगे। बड़ी मुश्किल से बाहर निकले हैं। ये शिल्पा मेडिकल वालों का गोदाम है।
लापरवाही मिली तो कार्रवाई करेंगे: कलेक्टर
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि आगजनी की घटना में केमिकल गोदाम वालों की ओर से लापरवाही सामने आई, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाले सभी परिवार सुरक्षित हैं। समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया था। उन्होंने बताया कि आज हम शहर के प्रबुद्धजनों की एक बैठक कर रहे हैं, जिसमें आगजनी की घटनाओं में जनहानि रोकने और कम से कम नुकसान होने के लिए संभावित प्रयासों पर चर्चा की जाएगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

