नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार यूएनआई के ब्यूरो चीफ अजय मिश्रा के पिताश्री रामदेव शर्मा मिश्रा का रविवार देर सायं उपचार के दौरान आईटीएम हास्पीटल में निधन हो गया। स्व. रामदेव शर्मा उम्र 91 वर्ष हेल्थ विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। सोमवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास आई-10 चेतकपुरी से निकली। स्व. रामदेव मिश्रा का अंतिम संस्कार विवेकानंद नीडम के पास स्थित मुक्तिधाम में किया। पत्रकार अजय मिश्रा को पितृ शोक पर पत्रकारों ने गहन दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि देने वालों में राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, विनय अग्रवाल, संजय त्रिपाठी, धीरज बंसल, बच्चन बिहारी, सुरेश दंडोतिया, राकेश अचल, प्रवीण दुबे, दिनेश राव, बलराम सोनी, जोगेंद्र सेन, अभिषेक शर्मा, रवि उपाध्याय, पंकज बंसल, राजेश जायसवाल आदि प्रमुख हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

