नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार नवरात्र के आसपास हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार 4 से 5 नए मंत्रियों को मौका मिल सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री Mohan Yadav और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से कई दौर की चर्चा की। चर्चाओं में निगम-मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को हरी झंडी मिलने की बात सामने आई, लेकिन कुछ नामों पर अंतिम सहमति नहीं बन पाने के कारण सूची फिलहाल पुनर्विचार में चली गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो नौ बार के विधायक Gopal Bhargava को मौका मिल सकता है। महिला प्रतिनिधित्व में इंदौर से Malini Gaud का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। सिंधिया कोटे से Brijendra Singh Yadav की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। इसके अलावा Shailendra Kumar Jain, Pradeep Laria और Archana Chitnis के नाम भी चर्चा में हैं। आदिवासी कोटे से किसी वरिष्ठ विधायक को शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ नॉन-परफॉर्मेंस मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता निकालने के लिए दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हुई। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने Amit Shah सहित शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर अंतिम सहमति बनाने की कोशिश की।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

