नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर । सड़क निर्माण में देरी से नाराज भाजपा पार्षद अर्पणा पाटिल नगर सरकार के खिलाफ सड़क के गड्ढे पर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि 10 दिन में सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो नगर निगम मुख्यालय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अर्पणा पाटिल वार्ड-58 से भाजपा के टिकट पर पार्षद हैं और बसंत विहार कॉलोनी की सड़क के निर्माण में देरी से नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर सरकार विकास कार्यों की अनदेखी कर रही है। पाटिल ने याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी सड़क के लिए प्रदर्शन किया था। तब सड़क पर खून बहाने तक की बात कही थी। उसके बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई, जो बाद में रोक दी। नाराज पार्षद करीब एक घंटे सड़क पर गड्ढे में बैठी रहीं और उनके आसपास से वाहन निकलते रहे। इस दौरान कॉलोनी के रहवासी भी पार्षद के पास पहुंचे। रहवासियों ने इसे जायज मांग बताया और पार्षद के आंदोलन में साथ देने को कहा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

