नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर-भिंड हाईवे पर एक बार फिर हादसे में एक युवक की जान चली गई है। ग्वालियर के पास बेहटा में हाईवे क्रॉस करते समय अचानक सामने आए तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट में बाइक सवार आ गया। ट्रॉले की चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 10 बजे बेहटा क्रॉस के पास की है। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बेहटा के पास जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे पर बेहटा क्रॉस पर एक तरफ से क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे बाइक सवार को अचानक सामने से आया ट्रॉला नहीं दिखा और वह ट्रॉले से जा टकराया। ट्रॉला चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश पुत्र राजाराम निवासी मैथाना गांव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय वह दूसरी तरफ से आ रहे ट्रॉले को नहीं देख पाया, जबकि सामने से एक गाड़ी भी आ रही थी। गाड़ियों को देखकर योगेश कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रॉले के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौत होने का पता चलते ही बेहटा के आस-पास के गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। हादसा होने और जाम लगाने की खबर मिलते ही टीआई महाराजपुरा यशवंत गोयल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की। पुलिस की समझाइश और आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद स्थानीय लोग माने और हालात नियंत्रण में आ सके। इस दौरान एक घंटे ट्रैफिक जाम रहा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

