नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित प्रसिद्ध रामराजा सरकार मंदिर में इस बार रामनवमी का पर्व विशेष भव्यता के साथ मनाया जाएगा। भगवान रामराजा सरकार के लिए एक नया राजसी सिंहासन अर्पित किया गया है, जिस पर विराजमान होकर वे रामनवनी के अवसर पर दालान में भक्तों को दर्शन देंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुष्प फाउंडेशन द्वारा रामराजा सरकार को यह भव्य सिंहासन भेंट किया गया है। ओरछा में भगवान रामराजा सरकार का दरबार अपनी राजसी परंपरा और आस्था के लिए विख्यात है, और इस नए सिंहासन के साथ रामनवमी का पर्व और भी ऐतिहासिक होने की उम्मीद है।इस राजसी सिंहासन को तैयार करने में लगभग 18 महीने का समय लगा। इसकी फिनिशिंग और पॉलिशिंग में करीब ढाई महीने अतिरिक्त लगे। बनारस के प्रसिद्ध कारीगर राजा कलसेरा और उनकी छह सदस्यीय टीम ने मिलकर इस सिंहासन का निर्माण किया है। यह सिंहासन 7 फीट लंबा, 5 फीट चौड़ा और 12 फीट ऊंचा है। इसके निर्माण में लगभग 2 क्विंटल सौ साल पुरानी शीशम की लकड़ी का उपयोग किया गया है। इसकी भव्यता बढ़ाने के लिए इसमें मिश्रित धातु जर्मन सिल्वर का भी प्रयोग किया गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुष्प फाउंडेशन से जुड़े सुलभ अग्रवाल ने बताया कि फाउंडेशन ने इससे पहले भी मंदिर में ढोल, नगाड़े और पालकी भेंट की है। उन्होंने पुष्टि की कि इस रामनवमी पर भगवान रामराजा सरकार इसी नए राजसी सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। 26 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद 27 मार्च रात 8 बजे भगवान रामराजा सरकार इस सिंहासन पर विराजमान होकर दालान में आएंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। 28 मार्च सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद भगवान पुनः मंदिर के अंदर प्रवेश करेंगे। रामनवमी के अवसर पर ओरछा में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

