नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| मंगलवार दोपहर सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर एक पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में पैदल चलने वाले लोग और दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में एक 17 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के मुताबिक यह पेड़ करीब 50 साल पुराना था और उसमें दीमक लग चुकी थी, जिससे वह कमजोर हो गया था। इसी कारण अचानक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों और सेना के जवानों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक17 वर्षीय तनिष्का कुशवाहा के सिर में चोट आई है, वह सातवीं कक्षा की छात्रा है, उसे आईटीएम कॉलेज के पास मेट्रो हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

