Headlines

मिलावटी सामान बेचने वालों से सावधान, दूध गर्म किया तो बन गया रूमाल

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| नकली और मिलावटी दूध, घी के अलावा पनीर बेचने का मामला सामने आया है. फूड विभाग की टीम ने डबरा स्थित संन्यास आश्रम के सामने धुमेश्वरी डेयरी पर फूड विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा है. यहां दूध और दूध से बने प्रोडक्ट का टीम ने सैंपल लिया है. बता दें कि डेरी से खराब सामान मिलने की शिकायत मिली थी.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उपभोक्ता सुनील शिवहरे ने डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी से शिकायत की थी कि उन्होंने इस डेरी से दूध खरीदा और घर पर जाकर उसे गर्म किया तो वह कपड़ा जैसा बन गया. वे उसे लेकर एसडीएम के पास पहुंचे और शिकायत की. उन्होंने तत्काल फूड विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए. जांच दल में शामिल फूड निरीक्षक ने बताया कि टीम द्वारा धूमेश्वर दूध डेयरी से दूध, दही के सैंपल लिए गए हैं. बाकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फूड विभाग सैंपलों को लैब में जांच के लिए भेजेगा. लैब से रिपोर्ट आने के बाद फूड विभाग आगे की कार्रवाई करेगी. डबरा मे इस औचक कार्रवाई के बाद शहर में अन्य दूध डेयरीयों पर भी कार्यवाही शुरू हो गई हैं. इसके चलते शहर में दूध डेरी संचालकों में हड़कंप मच गया.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!