Headlines

मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, 4 चोर गिरफ्तार

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| चोरों ने दिनदहाड़े मजिस्ट्रेट के सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के समय मजिस्ट्रेट पूरे परिवार सहित ईद मनाने बाहर गए थे. इस दौरान घर में ताला लगा था और एक गार्ड केवल रात में पहरेदारी करता था. सुबह जब गार्ड ड्यूटी के बाद घर गया तो सबकुछ ठीक था, लेकिन शाम को लौटने पर ताले टूटे मिले. घर में जाकर देखा तो पाया कि चोरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घर में लगे CCTV कैमरे की फूटेज को खंगाला, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली. फुटेज में चार संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आए. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की. वहीं CCTV फुटेज के आधार पर लधेड़ी इलाके में दबिश देकर चारों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में पंकज बाथम, अरुण कश्यप, नवल किशोर, सुदीप कुशवाह शामिल हैं. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया है. जब्त किए गए सामान में एक कैमरा, एक्स्ट्रा लेंस, चार्जिंग स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चारों आरोपी एक सक्रिय चोर गैंग का हिस्सा हैं और इनसे शहर में हुई अन्य चोरियों के सुराग भी मिल सकते हैं. फिलहाल पूछताछ जारी है. बता दें कि पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!