नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। बाबा अचलनाथ रंगपंचमी पर नगर भ्रमण पर निकले। डीजे और बैंड की धुनों पर चल समारोह में लोग नाचते और गाते नजर आये। यात्रा की शुरूआत बाबा अचलनाथ की पूजा और आरती के साथ हुई। चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया, जहां लोगों ने बाबा अचलनाथ के साथ फूलों और रंगों से होली खेली। बाबा के स्वागत में कई स्थानों पर प्रसादी वितरण भी किया गया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
रंगपंचमी के अवसर पर हर साल बाबा नगर यात्रा पर निकलते हैं। बाबा अचलनाथ की सवारी ने अचलेश्वर महादेव मंदिर से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों सवारी दल बाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा और सराफा बाजार से होकर गुजरी। शाम करीब 4 बजे यह सवारी राम मंदिर पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं जगह-जगह बाबा अचलनाथ की सवारी का स्वागत किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
राम मंदिर पहुंचने पर बाबा अचलनाथ भगवान राम के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली। इसके अतिरिक्त, सनातन धर्म मंदिर में चक्रधर भगवान के साथ भी रंगोत्सव मनाया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा अचलनाथ की सवारी मंदिर वापस लौटी, जहां आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन के दौरान एक दानदाता द्वारा मंदिर के स्तंभों के लिए 5 किलो चांदी दान करने की बात भी सामने आई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

