Home / ग्वालियर / मुस्लिम विरोधी नहीं है ये नागरिकता संशोधन कानून: विवेक शेजवलकर

मुस्लिम विरोधी नहीं है ये नागरिकता संशोधन कानून: विवेक शेजवलकर

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून किसी के खिलाफ नहीं है। जो भी इसका विरोध कर रहे हैं, वे झूठ बोल रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिये नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। कुछ मुट्ठीभर लोग जो नहीं चाहते कि हमारे शरणार्थी भाई-बंधुओं की तकलीफें कम हों, उनके जीवन में सुधार आये, वे ही इसका विरोध कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी देश को इस कानून की सच्चाई बताने के लिए जन जागरण कार्यक्रम चला रही है। उसी के तहत आज मैं आप लोगों के बीच आया हूं। कांग्रेस…

Review Overview

User Rating: 4.83 ( 2 votes)

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून किसी के खिलाफ नहीं है। जो भी इसका विरोध कर रहे हैं, वे झूठ बोल रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिये नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। कुछ मुट्ठीभर लोग जो नहीं चाहते कि हमारे शरणार्थी भाई-बंधुओं की तकलीफें कम हों, उनके जीवन में सुधार आये, वे ही इसका विरोध कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी देश को इस कानून की सच्चाई बताने के लिए जन जागरण कार्यक्रम चला रही है। उसी के तहत आज मैं आप लोगों के बीच आया हूं। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल जो यह भ्रम फैला रहे हैं कि यह कानून मुस्लिम विरोधी है। ये लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस में यह सामथ्र्य नहीं है कि वह जनता के सामने यह कह सके कि यह कानून गलत है, और हम इसे खत्म कर देंगे। उक्त बात शुक्रवार को ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने हकीम साहब का बाडा, लश्कर स्थित फैसल अली काजमी निवास पर मुस्लिम समाज के बुद्धि जीवी वर्ग से सीएए पर चर्चा करते हुए कही।
सांसद शेजवलकर ने कहा कि देश के विभाजन के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिक्ख और अन्य अल्पसंख्यक अगर वहां ना रहना चाहें, तो भारत आ सकते हैं। भारत सरकार का यह कर्तव्य है कि वह उनकी मदद करे। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी नागरिकता संशोधन कानून बनाकर बापू के इस सपने को साकार किया है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थों के लिए देश को आग में झोंकने का काम कर रहे हैं। चर्चा के दौरान अब्दुल अहाद सिद्धिकी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सांसदजी से सवाल पूछा, जिसका सांसद विवेक शेजवलकर द्वारा जबाव दिया गया कि इससे अब्दुल अहाद सिद्धिकी संतुष्ट नजर आए। मोहम्मद अख्तर, इकबाल खान, लईक अहमद, राजा खान, अब्दुल आहद सिद्दीकी आदि लोगों ने भी सांसद जी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जो भ्रांतियां फैलाई जाती हैं, उसको लेकर सवाल पूछे, जिसका शेजवलकर जी ने विस्तारपूर्वक उनकी जिज्ञासा का समाधान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, संभागीय मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन, मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश जयसवाल, रुकमणि जोशी एवं मुस्लिम समाज के सदस्यगणों में आफाक कुरैशी, रऊफ अहमद, इशरत उल्ला खान, अजीम खान, मोहम्मद अख्तर, लईक अहमद, इकबाल खान, किफायत खान,रफत उल्ला खान, शहजाद खान, रईस खान, राजा खान, आहद सिद्दीकी, फिरोज खान, सलीम खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून किसी के खिलाफ नहीं है। जो भी इसका विरोध कर रहे हैं, वे झूठ बोल रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिये नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। कुछ मुट्ठीभर लोग जो नहीं चाहते कि हमारे शरणार्थी भाई-बंधुओं की तकलीफें कम हों, उनके जीवन में सुधार आये, वे ही इसका विरोध कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी देश को इस कानून की सच्चाई बताने के लिए जन जागरण कार्यक्रम चला रही है। उसी के तहत आज मैं आप लोगों के बीच आया हूं। कांग्रेस…

Review Overview

User Rating: 4.83 ( 2 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सिकुड़ रही शहर की सड़कें, जाम से नहीं मिल रही निजात

ग्वालियर । शहर की सड़कें सिकुड़ रही हैं। क्योंकि इन सड़कों से ...