Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / राजकीय सम्मान के साथ जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा की अंत्येष्टी

राजकीय सम्मान के साथ जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा की अंत्येष्टी

मुख्यमंत्री, सिंधिया सहित मंत्रियों ने दी पुष्पांजली  ग्वालियर।  मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के विधायक  बनवारी लाल शर्मा की अंत्येष्टी उनके पैतृक गांव जापथाप में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई। मुख्यमंत्री  कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रिगणों एवं विधायकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्हें शोक धुन बजाकर, हवाई फायर कर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ  बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र  मुकेश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी  । ज्ञातव्य है कि  बनवारी लाल शर्मा का 21 दिसम्बर 2019 को भोपाल में निधन हो गया था। वे लम्बे समय…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

मुख्यमंत्री, सिंधिया सहित मंत्रियों ने दी पुष्पांजली 
ग्वालियर।  मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के विधायक  बनवारी लाल शर्मा की अंत्येष्टी उनके पैतृक गांव जापथाप में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई। मुख्यमंत्री  कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रिगणों एवं विधायकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्हें शोक धुन बजाकर, हवाई फायर कर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ  बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र  मुकेश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी  ।
ज्ञातव्य है कि  बनवारी लाल शर्मा का 21 दिसम्बर 2019 को भोपाल में निधन हो गया था। वे लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।  मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुये इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाये रखनें को कहा। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, सहकारिता, सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह, पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री  लाखन सिंह यादव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  प्रधुम्न सिंह तोमर, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, मुरैना विधायक  रघुराज सिंह कंषाना, दिमनी विधायक  गिर्राज डण्डोतिया, अम्बाह विधायक  कमलेश जाटव, सबलगढ़ विधायक  बैजनाथ कुशवाह, एपेक्स बैंक के अध्यक्ष  अशोक सिंह, मेहगांव विधायक  ओपीएस भदौरिया ने शोक व्यक्त करते हुये सम्बेदना व्यक्त  की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेंस अध्यक्ष  राकेश मावई, पूर्व मंत्री  रामनिवास रावत, चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  डीपी गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक  अशोक गोयल, कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास, सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री, सिंधिया सहित मंत्रियों ने दी पुष्पांजली  ग्वालियर।  मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के विधायक  बनवारी लाल शर्मा की अंत्येष्टी उनके पैतृक गांव जापथाप में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई। मुख्यमंत्री  कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रिगणों एवं विधायकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्हें शोक धुन बजाकर, हवाई फायर कर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ  बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र  मुकेश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी  । ज्ञातव्य है कि  बनवारी लाल शर्मा का 21 दिसम्बर 2019 को भोपाल में निधन हो गया था। वे लम्बे समय…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मंत्रियों को पसंद नहीं आ रहीं पुरानी इनोवा, स्टेट गैरेज ने नई गाड़ियां खरीदने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट के मंत्रियों को 3 माह पहले उपलब्ध कराई ...