Review Overview
लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर शुरू हुआ पार्टी अध्यक्ष पद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता राहुल गांधी से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहें, वहीं दूसरी ओर राहुल अपना इस्तीफा वापस लेने का नाम नहीं ले रहे हैं।
राहुल गांधी ने आज इसी को लेकर आज चार पन्नों का इस्तीफा दिया और इसे ट्विटर पर शेयर भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं एक कांग्रेसजन के तौर पर पैदा हुआ, यह पार्टी हमेशा मेरे साथ रही है और यह मेरी रगो में है और हमेशा रहेगी।’ वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से संसद के बाहर जब इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए केवल ‘जय श्री राम’ कहा।
कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए चल रहा विवाद आखिरकार राहुल गांधी के इस्तीफे के साथ समाप्त हो गया। सभी दलीलों और अटकलों पर विराम लगाते हुए राहुल ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब सवाल यह है कि राहुल के बाद कौन? सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि वरिष्ठ पार्टी नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इस दौड़ में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे का नाम भी लिया जा रहा है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई का कहना है कि पार्टी सूत्र यह बता रहे हैं कि जब तक सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) राहुल का इस्तीफा नहीं स्वीकार कर लेती, वह पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे। मोतीलाल वोरा हो कांग्रेस का अंतिरम अध्यक्ष बनाए जाने की खबर गलत है।