Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / MAHA SHIVRATRI: इस बार 1881 जैसी ग्रहदशाएं बन रहीं हैं, दुर्लभ संयोग

MAHA SHIVRATRI: इस बार 1881 जैसी ग्रहदशाएं बन रहीं हैं, दुर्लभ संयोग

महाशिवरात्रि पर इस बार शिवायोग के साथ सात ग्रहों की राशि पुनरावृत्ति का संयोग बन रहा है, जो कि धर्म और अध्यात्म के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह संयोग धर्म और अध्यात्म में वृद्धि का संकेत देता है। खास बात यह है कि 131 साल बाद यह संयोग बन रहा है। ज्योतिषविद् ने बताया पंचागीय गणना के अनुसार फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर महाशिवरात्रि सर्वार्थसिद्धि योग के आरंभ काल से शुरू हो रही है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्र मेखला की गणना और योग गणना से देखें तो इस बार महाशिवरात्रि का पर्व काल ग्रह योगों की…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

महाशिवरात्रि पर इस बार शिवायोग के साथ सात ग्रहों की राशि पुनरावृत्ति का संयोग बन रहा है, जो कि धर्म और अध्यात्म के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह संयोग धर्म और अध्यात्म में वृद्धि का संकेत देता है। खास बात यह है कि 131 साल बाद यह संयोग बन रहा है।
ज्योतिषविद् ने बताया पंचागीय गणना के अनुसार फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर महाशिवरात्रि सर्वार्थसिद्धि योग के आरंभ काल से शुरू हो रही है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्र मेखला की गणना और योग गणना से देखें तो इस बार महाशिवरात्रि का पर्व काल ग्रह योगों की पुनरावृत्ति को लेकर आया है। इस बार ग्रह गोचर के सात ग्रह, जिसमें चंद्र, शुक्र, केतु (त्रिग्रही युति) मकर राशि में, बुध मीन राशि में, सूर्य कुंभ राशि में, राहु कर्क राशि में और बृहस्पति वृश्चिक राशि में हैं। ठीक यही स्थिति वर्ष 1888 में शिवरात्रि पर्व काल के दौरान बनी थी। 131 साल बाद पुन: ग्रहों का इन राशियों में होना दुर्लभ माना जाता है।

धर्म-अध्यात्म में वृद्धि का संकेत
देव-दृष्टि या देव योग संबंध का होना धर्म तथा अध्यात्म की उन्नति व वृद्धि के रूप में देखा जाता है। क्योंकि जब बृहस्पति जैसे सौम्य ग्रह की दृष्टि पापग्रह जैसे राहु पर पड़ती है, तब उसका पापत्व भंग हो जाता है और वह बृहस्पति के गुण स्वीकार कर लेता है। वर्तमान में राहु चंद्रमा की राशि कर्क पर है तथा बृहस्पति मंगल की राशि वृश्चिक पर है। चंद्रमा मन का कारक है। जब इस पर विशेष पर्व का प्रभाव हो तो नकारात्मकता समाप्त होती है।

धार्मिक अनुष्ठान देंगे अनुकूलता
शिव महापुराण के कोटिरुद्र संहिता के मूल खंड में जब ग्रह योगों में इस प्रकार की स्थिति बनती है, तब पूजा-पाठ आदि का संकल्पित लाभ मिलता है। बारह राशियों के जातकों को इच्छित फल की प्राप्ति के लिए देव अनुष्ठान करना चाहिए। आर्थिक प्रगति के लिए गन्ने के रस से, पराक्रम के लिए अनार रस से, प्रतिष्ठा के लिए नारियल पानी से, रोग-दोष के शमन के लिए पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर इस बार शिवायोग के साथ सात ग्रहों की राशि पुनरावृत्ति का संयोग बन रहा है, जो कि धर्म और अध्यात्म के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह संयोग धर्म और अध्यात्म में वृद्धि का संकेत देता है। खास बात यह है कि 131 साल बाद यह संयोग बन रहा है। ज्योतिषविद् ने बताया पंचागीय गणना के अनुसार फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर महाशिवरात्रि सर्वार्थसिद्धि योग के आरंभ काल से शुरू हो रही है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्र मेखला की गणना और योग गणना से देखें तो इस बार महाशिवरात्रि का पर्व काल ग्रह योगों की…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मंत्रियों को पसंद नहीं आ रहीं पुरानी इनोवा, स्टेट गैरेज ने नई गाड़ियां खरीदने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट के मंत्रियों को 3 माह पहले उपलब्ध कराई ...