Home / ग्वालियर / दिसंबर में शुरू होगा निगम म्यूजियम का सौंदर्यीकरण, बढ़ेंगी गैलरियां

दिसंबर में शुरू होगा निगम म्यूजियम का सौंदर्यीकरण, बढ़ेंगी गैलरियां

स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के 7.32 करोड़ रुपये के बजट से मोतीमहल स्थित नगर निगम के म्यूजियम का सौंदर्यीकरण आगामी दिसंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। महीने के पहले सप्ताह में इस प्रोजेक्ट के टैंडर खोले जाएंगे और इसके बाद म्यूजियम में रखी धरोहरों का डाक्यूमेंटेशन करने के बाद इमारत का विस्तार करने के साथ ही गैलरियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्तमान बिल्डिंग का रेनोवेशन और विस्तार हो जाने के कारण गैलरियों को व्यवस्थित भी किया जाएगा। निगम म्यूजियम की बिल्डिंग के लिए स्मार्ट सिटी ने सात करोड़ 31 लाख 99 हजार 719 रुपये का बजट दिया है, इससे…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के 7.32 करोड़ रुपये के बजट से मोतीमहल स्थित नगर निगम के म्यूजियम का सौंदर्यीकरण आगामी दिसंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। महीने के पहले सप्ताह में इस प्रोजेक्ट के टैंडर खोले जाएंगे और इसके बाद म्यूजियम में रखी धरोहरों का डाक्यूमेंटेशन करने के बाद इमारत का विस्तार करने के साथ ही गैलरियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्तमान बिल्डिंग का रेनोवेशन और विस्तार हो जाने के कारण गैलरियों को व्यवस्थित भी किया जाएगा।
निगम म्यूजियम की बिल्डिंग के लिए स्मार्ट सिटी ने सात करोड़ 31 लाख 99 हजार 719 रुपये का बजट दिया है, इससे बिल्डिंग का पुनरुद्धाल करने के साथ ही विस्तार भी किया जाना है। विस्तार के अंतर्गत बिल्डिंग के ठीक बगल में स्थित निगम के जोन क्रमांक 13 और श्रम न्यायालय की इमारत को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। गत नौ अक्टूबर को नगर निगम ने टैंडर भी जारी कर दिया है, जो 10 नवंबर को खोला जाना था, लेकिन अब इसकी समय सीमा को बढ़ाकर सात दिसंबर कर दिया गया है। वर्तमान में प्रभावी आचार संहिता तीन दिसंबर तक लगी रहेगी, इसके चलते यह निर्णय लिया गया है कि सात दिसंबर को टेंडर खोलने के साथ ही मूल्यांकन की प्रक्रिया में तेजी लाकर इसी माह में सिविल वर्क की शुरूआत की जाए।
इस बिल्डिंग के पुनरुद्धार के लिए इंटेक भी सहयोगी के रूप में नगर निगम का साथ देगी, क्योंकि यह पुरातत्व महत्व की इमारत है और इंटेक ऐसी इमारतों को संवारने के लिए विशेषज्ञ संस्था मानी जाती है। सिविल वर्क पूरा होने के बाद में पर्यटन विभाग की ओर से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत इस म्यूजियम के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इसमें म्यूजियम को सैलानियों के लिए और इंटरेक्टिव बनाने के प्रयास किए जाएंगे, इसके लिए यहां डिजिटल स्क्रीन लगाने के साथ ही अन्य मशीनें भी इंस्टाल की जाएंगी।

शिफ्ट की जाएंगी कलाकृतियां
म्यूजियम बिल्डिंग का सिविल वर्क शुरू करने से पहले यहां मौजूद दुर्लभ आर्टिफेक्ट्स यानी कलाकृतियों का डाक्यूमेंटेशन किया जाएगा। इस डाक्यूमेंटेशन के दौरान आर्टिफेक्ट की डिटेल नोट कर नंबरिंग की जाएगी, इसके बाद इन्हें कड़ी सुरक्षा में दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां पुख्ता सिक्योरिटी के इंतजाम किए जाएंगे। जितने समय सिविल वर्क चलेगा, उतने समय तक इन आर्टिफेक्ट को सुरक्षित रखने के लिए कड़ी सिक्योरिटी तैनात रहेगी, इसके बाद आर्टिफेक्ट्स को वापस म्यूजियम में ले जाया जाएगा, जहां इन्हें नई गैलरियों में रखा जाएगा।

स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के 7.32 करोड़ रुपये के बजट से मोतीमहल स्थित नगर निगम के म्यूजियम का सौंदर्यीकरण आगामी दिसंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। महीने के पहले सप्ताह में इस प्रोजेक्ट के टैंडर खोले जाएंगे और इसके बाद म्यूजियम में रखी धरोहरों का डाक्यूमेंटेशन करने के बाद इमारत का विस्तार करने के साथ ही गैलरियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्तमान बिल्डिंग का रेनोवेशन और विस्तार हो जाने के कारण गैलरियों को व्यवस्थित भी किया जाएगा। निगम म्यूजियम की बिल्डिंग के लिए स्मार्ट सिटी ने सात करोड़ 31 लाख 99 हजार 719 रुपये का बजट दिया है, इससे…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सिकुड़ रही शहर की सड़कें, जाम से नहीं मिल रही निजात

ग्वालियर । शहर की सड़कें सिकुड़ रही हैं। क्योंकि इन सड़कों से ...