Home / देखी सुनी / सिंधिया को भी विधानसभा लड़ाने की तैयारी, पूर्व या दक्षिण से उतर सकते हैं मैदान में

सिंधिया को भी विधानसभा लड़ाने की तैयारी, पूर्व या दक्षिण से उतर सकते हैं मैदान में

(भास्कर प्लस)| जिस तरह भाजपा ने तीन केन्द्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है उससे प्रतीत होता है कि पार्टी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनावी रण में उतार सकती है। पार्टी सिंधिया को ग्वालियर पूर्व या ग्वालियर दक्षिण से टिकट दे सकती है। क्योंकि यह दोनों सीटें अभी कांग्रेस के पास है और दोनों में ही कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। यह भाजपा के लिये टफ मानी जा रही है। इससे अंदेशा है कि पार्टी इन सीटों से किसी दिग्गज को मैदान में उतार सकती है।…

Review Overview

User Rating: 4.21 ( 6 votes)


(भास्कर प्लस)| जिस तरह भाजपा ने तीन केन्द्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है उससे प्रतीत होता है कि पार्टी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनावी रण में उतार सकती है। पार्टी सिंधिया को ग्वालियर पूर्व या ग्वालियर दक्षिण से टिकट दे सकती है। क्योंकि यह दोनों सीटें अभी कांग्रेस के पास है और दोनों में ही कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। यह भाजपा के लिये टफ मानी जा रही है। इससे अंदेशा है कि पार्टी इन सीटों से किसी दिग्गज को मैदान में उतार सकती है। गत रोज ग्वालियर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी सिंधिया के चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर कहा था कि आगे देखिये क्या होता है। उससे अंदेशा है कि पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विधानसभा के रण में उतार सकती है। हालांकि सिंधिया ने आज तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। हमेशा वह सांसदी का चुनाव ही गुना-शिवपुरी से कांग्रेस में रहते हुये लड़े है। भाजपा में आने के बाद वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य और मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री है।

पढ़ते रहिये भास्कर प्लस   https://bhaskarplus.com/

(भास्कर प्लस)| जिस तरह भाजपा ने तीन केन्द्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है उससे प्रतीत होता है कि पार्टी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनावी रण में उतार सकती है। पार्टी सिंधिया को ग्वालियर पूर्व या ग्वालियर दक्षिण से टिकट दे सकती है। क्योंकि यह दोनों सीटें अभी कांग्रेस के पास है और दोनों में ही कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। यह भाजपा के लिये टफ मानी जा रही है। इससे अंदेशा है कि पार्टी इन सीटों से किसी दिग्गज को मैदान में उतार सकती है।…

Review Overview

User Rating: 4.21 ( 6 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

कांग्रेस शिवपुरी और पिछोर के टिकट बदलेगी

कांग्रेस शिवपुरी और पिछोर के टिकट बदल सकती है। इसके संकेत पूर्व ...