Review Overview
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव हर जातक को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनिदेव जब मार्गी या वक्री होते हैं तो भी इसका असर सभी राशि के जातकों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, शनि देव फिलहाल कुंभ राशि में विराजमान हैं और 29 सितंबर को कुंभ राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव के वक्री होने से इन राशि को अच्छा परिणाम मिल सकता है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के जीवन में शनि देव सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाले हैं। यदि उनका अपना कोई व्यवसाय है, तो वे अधिक पैसा कमा सकते हैं। यदि वे किसी चीज़ में पैसा लगाना चाहते हैं, तो यह ऐसा करने का एक अच्छा समय होगा। शनिदेव उनके पक्ष में हैं। उनके पुराने निवेश भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार खुश रहेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए जीवन में भी कुछ अच्छा होगा। बहुत पैसा कमा सकते हैं। आपका परिवार और दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। अन्य स्थानों से भी आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही आपको नौकरी मिल जाएगी।
तुला राशि: तुला राशि वाले जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन मिल सकता है। कोर्ट के मामला में जीत मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और घर पर कोई विशेष धार्मिक आयोजन हो सकता है।
मकर राशि: शनि की साढ़ेसाती के कारण आप चिंता में रहेंगे। 29 अक्टूबर से शनिदेव की विशेष कृपा होगी। रूके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा आर्थिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति हो सकती है। किसी व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
पढ़ते रहिये भास्कर प्लस https://bhaskarplus.com/