Home / ग्वालियर / किले पर जल्द गूंजेगा नमस्कार….

किले पर जल्द गूंजेगा नमस्कार….

ग्वालियर। ग्वालियर दुर्ग की शान कहे जाने वाले लाइट एंड साउंड शो का रिनोवेशन पूरा हो चुका है। इन दिनों शो को ट्रायल पर रखा गया। इसमें तकनीकी खामियों को दूर करने के साथ लाइट इफेक्ट को शाम के बाद परखा जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि इस शो के शुरू होने का इंतजार राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैलानियों को भी है। ट्रायल जून के माह में पूरा किया जाएगा। इसी माह सैलानियों को इतिहास की जानकारी देने वाले शो को शुरू कर दिया जाएगा। तारीख तय करना प्रशासन के हाथों में है। हिंदी और अंग्रेजी…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

ग्वालियर। ग्वालियर दुर्ग की शान कहे जाने वाले लाइट एंड साउंड शो का रिनोवेशन पूरा हो चुका है। इन दिनों शो को ट्रायल पर रखा गया। इसमें तकनीकी खामियों को दूर करने के साथ लाइट इफेक्ट को शाम के बाद परखा जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि इस शो के शुरू होने का इंतजार राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैलानियों को भी है। ट्रायल जून के माह में पूरा किया जाएगा। इसी माह सैलानियों को इतिहास की जानकारी देने वाले शो को शुरू कर दिया जाएगा। तारीख तय करना प्रशासन के हाथों में है।
हिंदी और अंग्रेजी में संचालित होने वाले शो के लिए पूर्व में जो तय किया था, वही है। सैलानी हिंदी में मकरंद देश पांडे और अंग्रेजी में कबीर बेदी की आवाज को सुन सकेंगे। शो के लिए आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी की आवाज का सैंपल भी लिया गया था। बिग बी की आवाज को नहीं कर पा रहे थे डिजिटल: बताया जा रहा है बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की आवाज मैग्नेटिक साउंड में थी। आवाज को डिजिटल मोड में लेने पर टेक्निकल समस्या आ रही थी। इस कारण आवाज में परिवर्तन किया गया। सैलानियों का आकर्षण बढ़ाने के लिए आवाज देने वाले कलाकार नए लाए गए। प्रबंधन का कहना है इस शो की अवधि 45 मिनट थी, जिसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। दोनों शो 45-45 मिनट के रहेंगे। टिकट शुल्क बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। गर्मी और सर्दी के मौसम में शो के समय में बदलाव कर दिया जाता है। अधिकारियों के अनुसार शो का समय यही रखा जाएगा। शो के बंद होने तक देशी सैलानियों का टिकट 140 और विदेशियों के लिए 340 रुपये का रखा जाता था।
लाइट एंड साउंड शो के रिनोवेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। सैलानियों को नए कलेवर में इस शो की सौगात जून के माह में दे दी जाएगी। तारीख अधिकारी तय करेंगे। शो शुरू होते ही मानसिंह पैलेस डिजिटल लाइट से दमक उठेगा। हर शाम शो का ट्रायल लिया जा रहा है। इसमें तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है, क्योंकि एक बार शो शुरू होने के बाद इसे बंद नहीं किया जा सकता है। शो सैलानियों को नया अनुभव देगा।

ग्वालियर। ग्वालियर दुर्ग की शान कहे जाने वाले लाइट एंड साउंड शो का रिनोवेशन पूरा हो चुका है। इन दिनों शो को ट्रायल पर रखा गया। इसमें तकनीकी खामियों को दूर करने के साथ लाइट इफेक्ट को शाम के बाद परखा जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि इस शो के शुरू होने का इंतजार राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैलानियों को भी है। ट्रायल जून के माह में पूरा किया जाएगा। इसी माह सैलानियों को इतिहास की जानकारी देने वाले शो को शुरू कर दिया जाएगा। तारीख तय करना प्रशासन के हाथों में है। हिंदी और अंग्रेजी…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पीडब्ल्यूडी में नहीं थम रहा 50% कमीशन का बवंडर, इंजीनियर और ठेकेदार हो रहे मालामाल

ग्वालियर (भास्कर प्लस)| लोक निर्माण विभाग उत्तर परिक्षेत्र में पिछली 3 वर्षों ...