Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / MP Election 2023: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी

MP Election 2023: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी

जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शामिल राजनीति के संत कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस में शामिल होने की बात कही। दीपक जोशी ने कहा कि जहां जो, मुझे सम्मान देगा, वहां मैं रहूंगा। उन्होंने स्थानीय मीडिया द्वारा कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अभी मैं भाजपा में हूं, आगे वक्त बताएगा। मेरी पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि पांच मई को होनी है।…

Review Overview

User Rating: 4.28 ( 2 votes)

जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शामिल राजनीति के संत कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस में शामिल होने की बात कही।
दीपक जोशी ने कहा कि जहां जो, मुझे सम्मान देगा, वहां मैं रहूंगा। उन्होंने स्थानीय मीडिया द्वारा कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अभी मैं भाजपा में हूं, आगे वक्त बताएगा। मेरी पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि पांच मई को होनी है। पुण्यतिथि को लेकर एक सप्ताह का कार्यक्रम हम करते हैं। स्व. पत्नी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के बाद ही आगे कब क्या करूंगा, इस पर बात करूंगा। उनके इस बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि छह मई या इसके बाद दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि वे छह मई को ही पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे।
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मैं पिताजी की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाऊंगा। जनता का जो सहयोग पिताजी को मिलता रहा है। उन संबंधों को जीवित रखने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। बता दें, 2018 के चुनाव में दीपक जोशी को कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी ने हरा दिया था। बाद में मनोज चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और 2020 में हुए उपचुनाव में चौधरी भाजपा से विधायक बन गए। इसके बाद दीपक जोशी उपेक्षित महसूस कर रहे थे। दो माह पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपना दर्द बयां किया था।

जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शामिल राजनीति के संत कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस में शामिल होने की बात कही। दीपक जोशी ने कहा कि जहां जो, मुझे सम्मान देगा, वहां मैं रहूंगा। उन्होंने स्थानीय मीडिया द्वारा कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अभी मैं भाजपा में हूं, आगे वक्त बताएगा। मेरी पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि पांच मई को होनी है।…

Review Overview

User Rating: 4.28 ( 2 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मंत्रियों को पसंद नहीं आ रहीं पुरानी इनोवा, स्टेट गैरेज ने नई गाड़ियां खरीदने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट के मंत्रियों को 3 माह पहले उपलब्ध कराई ...