Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / कार्डियक अरेस्ट से TI के 27 वर्षीय बेटे की मौत

कार्डियक अरेस्ट से TI के 27 वर्षीय बेटे की मौत

इंदौर में एक थाना प्रभारी के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह न्यूज पेपर पढ़ रहा था। इस दौरान उसे अचानक खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटा कर नजदीक से डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक MPPSC की तैयारी कर रहा था। पलासिया एसआई दीप सिंह परमार के मुताबिक मृतक का नाम हर्ष भदौरिया (27)…

Review Overview

User Rating: 4.15 ( 2 votes)

इंदौर में एक थाना प्रभारी के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह न्यूज पेपर पढ़ रहा था। इस दौरान उसे अचानक खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटा कर नजदीक से डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक MPPSC की तैयारी कर रहा था।
पलासिया एसआई दीप सिंह परमार के मुताबिक मृतक का नाम हर्ष भदौरिया (27) निवासी नवरत्न बाग है। हर्ष के पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया टीआई हैं और इंदौर के पास महू थाने में पदस्थ है। हर्ष सोमवार सुबह उठने के बाद कमरे से बाहर आया था। वह ड्राइंग रूम में बैठकर न्यूज पेपर पढ़ रहा था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। महेन्द्र सिंह भदौरिया सुबह महू के लिए निकल गए थे। जब उन्हें बेटे हर्ष की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगी तो वह रास्ते से लौट आए। बेटे को लेकर वे ही एमवाय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे।लेकिन डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष उनका इकलौता बेटा था। वहीं बड़ी बेटी की कुछ समय पहले ही ग्वालियर में शादी हुई है।
परिवार के मुताबिक हर्ष पढ़ाई के बाद MPPSC की तैयारी कर रहा था। इसमें उसने एक पेपर भी दे दिया था। जबकि दूसरा पेपर कुछ दिन बाद होना था। हर्ष के दादा भी शहर में पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े पद पर रहे हैं। वहीं उसके ताऊ आर्मी से रिटायर्ड हैं। भदौरिया भी पंढरीनाथ, खुडैल, हीरानगर और सदर बाजार थाना प्रभारी रह चुके है।

इंदौर में एक थाना प्रभारी के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह न्यूज पेपर पढ़ रहा था। इस दौरान उसे अचानक खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटा कर नजदीक से डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक MPPSC की तैयारी कर रहा था। पलासिया एसआई दीप सिंह परमार के मुताबिक मृतक का नाम हर्ष भदौरिया (27)…

Review Overview

User Rating: 4.15 ( 2 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

CM शिवराज ने किया शंकराचार्य प्रतिमा का अनावरण, 21 कुंडीय यज्ञ में दी आहुति

(भास्कर प्लस) ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में आचार्य शंकर की 108 फीट ...