Home / ग्वालियर / दिग्विजय बोले- नरेंद्र मोदी के निकट संबंध वाले भगौड़े हैं, राहुल ने चोर कहा तो क्या गुनाह किया

दिग्विजय बोले- नरेंद्र मोदी के निकट संबंध वाले भगौड़े हैं, राहुल ने चोर कहा तो क्या गुनाह किया

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कोई OBC वाला घोटाला कर या रुपए लेकर नहीं भागा है। जितने भी भागे हैं, वे भाजपा नेताओं के निकटतम लोग हैं। नरेन्द्र मोदी के निकट वाले लोग हैं। यदि राहुल गांधी ने उन्हें चोर कह दिया तो क्या गुनाह किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए कि वह धर्म की आड़ में देश को ठग रहे हैं और लूट रहे हैं। ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला किया है। उनका कहना है कि साल 2023 में होने…

Review Overview

User Rating: 4.29 ( 5 votes)


केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कोई OBC वाला घोटाला कर या रुपए लेकर नहीं भागा है। जितने भी भागे हैं, वे भाजपा नेताओं के निकटतम लोग हैं। नरेन्द्र मोदी के निकट वाले लोग हैं। यदि राहुल गांधी ने उन्हें चोर कह दिया तो क्या गुनाह किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए कि वह धर्म की आड़ में देश को ठग रहे हैं और लूट रहे हैं।
ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला किया है। उनका कहना है कि साल 2023 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक तरफ जीत दर्ज कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि केन्द्र में महागठबंधन बनाने में जो दल साथ आने को तैयार हैं, लेकिन प्रदेश में वह कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे हैं, जैसे आप, बसपा…? इस पर पूर्व सीएम दिग्विजय का कहना है कि प्रदेश में हमें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, हम यह चुनाव जीत रहे हैं। जब दिग्विजय सिंह से यह पूछा गया कि आपका कहना है कि राहुल गांधी आम जनता की आवाज उठा रहे हैं, तो संसद में उनकी अटेंडेंस 50 प्रतिशत से कम क्यों हैं। इस पर दिग्विजय ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलने दिया जाए तब तो अटेंडेंस बढ़ेगी। जनता की अदालत में उनकी अटेंडेंस पूरी है। 4000 किलाेमीटर वह चले हैं। कोई भाजपा नेता कभी जनता के बीच इतना चला है क्या। जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि राहुल गांधी का इतना बड़ा मुद्दा हुआ तो भी कांग्रेस एकजुट नहीं दिख रही है। मध्य प्रदेश में भी विधानसभा में जीतू पटवारी के मसले पर एकजुटता नहीं दिखा पाए। इस पर दिग्विजय सिंह का कहना था कि कांग्रेस एकजुट है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म के मुद्दे पर पूरे देश में आक्रोश है। कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कोई OBC वाला घोटाला कर या रुपए लेकर नहीं भागा है। जितने भी भागे हैं, वे भाजपा नेताओं के निकटतम लोग हैं। नरेन्द्र मोदी के निकट वाले लोग हैं। यदि राहुल गांधी ने उन्हें चोर कह दिया तो क्या गुनाह किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए कि वह धर्म की आड़ में देश को ठग रहे हैं और लूट रहे हैं। ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला किया है। उनका कहना है कि साल 2023 में होने…

Review Overview

User Rating: 4.29 ( 5 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सलाम: होली में रंगों से बचाए पैसे और विधवा के लिए बनाया आशियाना

इस समय पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ...