रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 4 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत
मुरैना में अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर नूराबाद थाना क्षेत्र में जेके टायर फैक्ट्री के सामने हुई। मृतक की पहचान मूलचंद पुत्र देवीलाल निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। वहीं, रवि, दिनेश और अमन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक राजेंद्र गुर्जर ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया…
User Rating: 4.69 ( 4 votes)

मुरैना में अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर नूराबाद थाना क्षेत्र में जेके टायर फैक्ट्री के सामने हुई। मृतक की पहचान मूलचंद पुत्र देवीलाल निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। वहीं, रवि, दिनेश और अमन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक राजेंद्र गुर्जर ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नूराबाद थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने बताया कि एक बाइक पर सवार चार लोग ग्वालियर से मुरैना की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस सकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मूलचंद को मृत घोषित कर दिया।