Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / शिवराज मंत्रिमंडल: 10 से 12 नए चेहरे शामिल होने के संकेत, सिंधिया समर्थकों की हो सकती है छुट्‌टी

शिवराज मंत्रिमंडल: 10 से 12 नए चेहरे शामिल होने के संकेत, सिंधिया समर्थकों की हो सकती है छुट्‌टी

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपागुजरात फॉर्मूला लागू कर सकती है। उन मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जिनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है। शिवराज सरकार का तीसरा और अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार और बड़ा फेरबदल फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। 10 से 12 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होने के संकेत हैं। मंत्रिमंडल में फिलहाल चार पद खाली हैं। माना जा रहा है कि मौजूदा मंत्रियों में 6 से 8 की छुट्‌टी हो सकती है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। वर्तमान में मुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट में 31…

Review Overview

User Rating: Be the first one !


विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपागुजरात फॉर्मूला लागू कर सकती है। उन मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जिनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है। शिवराज सरकार का तीसरा और अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार और बड़ा फेरबदल फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। 10 से 12 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होने के संकेत हैं। मंत्रिमंडल में फिलहाल चार पद खाली हैं।
माना जा रहा है कि मौजूदा मंत्रियों में 6 से 8 की छुट्‌टी हो सकती है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। वर्तमान में मुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 35 सदस्य हो सकते हैं। इन चार खाली पदों को भरे जाने के साथ ही नॉन परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को बदला जा सकता है। हाल ही में हुई दो कोर कमेटियों में इस पर सहमति बन गई है। कुछ मंत्रियों की शिकायतें भी कोर कमेटी तक पहुंची थी।
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि मौजूदा कैबिनेट में 6 मंत्री रडार पर हैं। इसमें बुंदेलखंड के दो, मालवा-निमाड़ से एक, ग्वालियर संभाग के एक, मध्यभारत से एक और विंध्य से एक मंत्री शामिल हैं। शिवराज कैबिनेट में 30 फीसदी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं। सिंधिया समर्थक विधायकों में 6 मंत्री को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है और तीन राज्यमंत्री हैं। माना जा रहा है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर भी गाज गिर सकती है। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि किन मंत्रियों को हटाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सिंधिया खेमे के जजपाल सिंह जज्जी और मनोज चौधरी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जज्जी को दलित कोटे, जबकि चौधरी को क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए एंट्री दिलाई जा सकती है।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपागुजरात फॉर्मूला लागू कर सकती है। उन मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जिनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है। शिवराज सरकार का तीसरा और अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार और बड़ा फेरबदल फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। 10 से 12 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होने के संकेत हैं। मंत्रिमंडल में फिलहाल चार पद खाली हैं। माना जा रहा है कि मौजूदा मंत्रियों में 6 से 8 की छुट्‌टी हो सकती है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। वर्तमान में मुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट में 31…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

जेपी नड्डा ने BJP के नए प्रदेश कार्यालय का किया भूमिपूजन, कार्यकर्ताओं से कहा- आप तर्कों और मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाएं

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को अहंकार में ...