Home / ग्वालियर / भाजपा – कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

भाजपा – कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

भाजपा व कांग्रेस पार्टी चुनाव के मोड़ पर आ गई हैं। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संत रविदास जयंती से भाजपा विकास यात्रा शुरू कर रही है। यात्रा के जरिए वार्ड और गांवों में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन व पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित होने वाले लोगों की आर्थिक व समाजिक स्थिति में आए बदलाव पर चर्चा की जाएगी। विकास यात्रा का मूल उद्देश्य चुनाव से पहले सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करना तय किया…

Review Overview

User Rating: 4.7 ( 2 votes)


भाजपा व कांग्रेस पार्टी चुनाव के मोड़ पर आ गई हैं। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संत रविदास जयंती से भाजपा विकास यात्रा शुरू कर रही है। यात्रा के जरिए वार्ड और गांवों में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन व पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित होने वाले लोगों की आर्थिक व समाजिक स्थिति में आए बदलाव पर चर्चा की जाएगी। विकास यात्रा का मूल उद्देश्य चुनाव से पहले सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करना तय किया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने गांधी चौपाल के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 26 जनवरी से शुरू किया है। शुरुआत में शहर में पदयात्रा और ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। बूथ से बूथ तक जाकर कांग्रेसी सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। इन राजनीतिक कार्यक्रमों से साफ है कि दोनों ही दलों ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विकास यात्रा हालांकि राज्य सरकार की है, जो पांच फरवरी से शुरू होगी। यह यात्रा 20 फरवरी तक जारी रहेगी। विकास यात्राओं की कमान जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ में होगी। इसमें विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन के साथ किसान, विद्यार्थियों, महिलाओं व स्वसहायता समूहों की अभिन्न पहल और उनकी सफलता की कहानी पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा यात्रा के मार्ग में पड़ने वालीं शासकीय संस्थाओं जैसे स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, सरकारी स्कूल, शासकीय राशन वितरण की दुकानें, पुलिस थाना, पशु चिकित्सालय व सहकारी शाख समिति का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। कांग्रेस का यह अभियान 26 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत कांग्रेसी बूथ से बूथ तक जाएंगे। क्षेत्र में सरकार की विफलताओं को लेकर चर्चा करेंगे। अभियान की मदद से महंगाई व मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को आ रही परेशानियों को उजागर करना है। इससे पहले कांग्रेस गांधी चौपाल भी लगा चुकी है।

भाजपा व कांग्रेस पार्टी चुनाव के मोड़ पर आ गई हैं। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संत रविदास जयंती से भाजपा विकास यात्रा शुरू कर रही है। यात्रा के जरिए वार्ड और गांवों में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन व पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित होने वाले लोगों की आर्थिक व समाजिक स्थिति में आए बदलाव पर चर्चा की जाएगी। विकास यात्रा का मूल उद्देश्य चुनाव से पहले सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करना तय किया…

Review Overview

User Rating: 4.7 ( 2 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

हजार बिस्तर में स्ट्रेचर नहीं तो जेएएच के स्ट्रेचर में पहिया नहीं

ग्वालियर। 397 करोड़ की लागत से अंचल का सबसे बड़ा हजार बिस्तर ...