Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / महाकाल लोक में मुख्यमंत्री ने 8 जगह के इंग्लिश नाम बदलकर हिंदी में किए

महाकाल लोक में मुख्यमंत्री ने 8 जगह के इंग्लिश नाम बदलकर हिंदी में किए

महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए तैयार उज्जैन नगरी में 11 अक्टूबर को ऐतिहासिक दिन होगा। यहां 850 करोड़ से अधिक के महाकाल लोक का लोकार्पण करने पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। लोकार्पण से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में कई परिसरों के नाम बदलकर इंग्लिश की जगह हिंदी में किए। महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले नामों को लेकर उलझी सरकार ने अब नाम बदलने का फैसला किया है। उज्जैन जन संपर्क ने एक पोस्टर के माध्यम से सुचना दी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उज्जयिनी का गौरव लौटाने का हवाला देकर महाकाल लोक के इंग्लिश…

Review Overview

User Rating: 4.65 ( 3 votes)

महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए तैयार उज्जैन नगरी में 11 अक्टूबर को ऐतिहासिक दिन होगा। यहां 850 करोड़ से अधिक के महाकाल लोक का लोकार्पण करने पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। लोकार्पण से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में कई परिसरों के नाम बदलकर इंग्लिश की जगह हिंदी में किए।
महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले नामों को लेकर उलझी सरकार ने अब नाम बदलने का फैसला किया है। उज्जैन जन संपर्क ने एक पोस्टर के माध्यम से सुचना दी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उज्जयिनी का गौरव लौटाने का हवाला देकर महाकाल लोक के इंग्लिश नामों को हिंदी में करने का जिक्र है। कुल 8 जगहों के नाम बदले गए हैं। ये सभी नए बने महाकाल लोक का हिस्सा हैं। हालांकि, महाकाल मंदिर परिसर के किसी भी नाम के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। इससे पहले सीएम ने शिप्रा नदी के रामघाट पर एक बार शहर की होटलों के नाम इंग्लिश में होने पर चिंता जाहिर करते हुए सभी नामों को हिंदी में करने के निर्देश दिए थे।
इंग्लिश से हिंदी में हुए इनके नाम…
विजिटर फेसेलिटी सेंटर: मानसरोवर
मिडवे जोन: मध्यांचल
कमर्शियल प्लाजा: त्रिवेणी मंडपम
लोटस पॉन्ड: कमला सरोवर
नाइट गार्डन: संध्या वाटिका
गजिबो प्लाजा: त्रिपथ व भैरव मंडपम
डेक 1: अवंतिका
डेक 2: कनक शृंगा

महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए तैयार उज्जैन नगरी में 11 अक्टूबर को ऐतिहासिक दिन होगा। यहां 850 करोड़ से अधिक के महाकाल लोक का लोकार्पण करने पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। लोकार्पण से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में कई परिसरों के नाम बदलकर इंग्लिश की जगह हिंदी में किए। महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले नामों को लेकर उलझी सरकार ने अब नाम बदलने का फैसला किया है। उज्जैन जन संपर्क ने एक पोस्टर के माध्यम से सुचना दी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उज्जयिनी का गौरव लौटाने का हवाला देकर महाकाल लोक के इंग्लिश…

Review Overview

User Rating: 4.65 ( 3 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मंत्रियों को पसंद नहीं आ रहीं पुरानी इनोवा, स्टेट गैरेज ने नई गाड़ियां खरीदने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट के मंत्रियों को 3 माह पहले उपलब्ध कराई ...