Home / राजनीतिक / मुरलीधर पाटीदार की छुट्टी, रूपला लड़ेंगे चुनाव

मुरलीधर पाटीदार की छुट्टी, रूपला लड़ेंगे चुनाव

2013 में संविदा शिक्षक आंदोलन को ठंडा करने के बदले भाजपा टिकट पर विधायक बनने वाले कर्मचारी नेता मुरलीधर पाटीदार को वापस घर भेजने की तैयारियां चल रहीं हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सीट से अब रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला को रिटायरमेंट के बाद सीएम शिवराज सिंह ने अपना ओएसडी बना लिया था। वो संविदा नियुक्ति पर थे। चुनाव नजदीक आते ही रूपला ने इस्तीफा दे दिया। रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला आगरा मालवा जिले से आते हैं एवं सुसनेर उनका प्रभाव क्षेत्र माना…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

2013 में संविदा शिक्षक आंदोलन को ठंडा करने के बदले भाजपा टिकट पर विधायक बनने वाले कर्मचारी नेता मुरलीधर पाटीदार को वापस घर भेजने की तैयारियां चल रहीं हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सीट से अब रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला को रिटायरमेंट के बाद सीएम शिवराज सिंह ने अपना ओएसडी बना लिया था। वो संविदा नियुक्ति पर थे। चुनाव नजदीक आते ही रूपला ने इस्तीफा दे दिया। रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला आगरा मालवा जिले से आते हैं एवं सुसनेर उनका प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। इसलिए कहा जा रहा है कि इस बार सुसनेर से रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला को टिकट मिलेगा। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रूपला अब भी शिवराज सिंह के ओएसडी ही रहेंगे। बस सरकारी दस्तावेजों से नाम कटवा लिया है ताकि आचार संहिता का टंटा ना आए। उनका वेतन भाजपा देगी या शिवराज सिंह यह कंफर्म नहीं हुआ है।

2013 में संविदा शिक्षक आंदोलन को ठंडा करने के बदले भाजपा टिकट पर विधायक बनने वाले कर्मचारी नेता मुरलीधर पाटीदार को वापस घर भेजने की तैयारियां चल रहीं हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सीट से अब रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला को रिटायरमेंट के बाद सीएम शिवराज सिंह ने अपना ओएसडी बना लिया था। वो संविदा नियुक्ति पर थे। चुनाव नजदीक आते ही रूपला ने इस्तीफा दे दिया। रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला आगरा मालवा जिले से आते हैं एवं सुसनेर उनका प्रभाव क्षेत्र माना…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

संजू का चुनावी कैंपेनः लोगों से जुड़ने मांगे नंबर, अरविंद भदौरिया पर लगाये आरोप

भाजपा से कांग्रेस में आई स्टार संजू जाटव ने अब सोशल मीडिया ...