Home / ग्वालियर / दोपहर 2 बजे से आने लगेंगे पार्षदों के परिणाम, रात 8 बजे के बाद आएगा महापौर का रिजल्ट

दोपहर 2 बजे से आने लगेंगे पार्षदों के परिणाम, रात 8 बजे के बाद आएगा महापौर का रिजल्ट

महापौर-पार्षद पद के लिए डले वोटों की गिनती को लेकर साइंस कॉलेज में तैयारी रविवार से चालू हो गईं। पहले दिन तीन अलग-अलग हॉल में 33 वार्डों के लिए गणना टेबलें लगा दी गईं हैं। बाकी 33 वार्ड के लिए तीन अन्य हॉल में टेबलें सोमवार को लगेंगी। शहर के 66 में सिर्फ दो वार्ड में ही सबसे कम 9-9 पोलिंग हैं। इसी कारण यहां ईवीएम के वोट जल्दी गिन लिए जाएंगे। इन दोनों वार्डों 40 और 59 का परिणाम दोपहर 2 बजे के आसपास आ जाएगा। वहीं महापौर के चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा रात 8 बजे के बाद…

Review Overview

User Rating: 4.27 ( 9 votes)

महापौर-पार्षद पद के लिए डले वोटों की गिनती को लेकर साइंस कॉलेज में तैयारी रविवार से चालू हो गईं। पहले दिन तीन अलग-अलग हॉल में 33 वार्डों के लिए गणना टेबलें लगा दी गईं हैं। बाकी 33 वार्ड के लिए तीन अन्य हॉल में टेबलें सोमवार को लगेंगी। शहर के 66 में सिर्फ दो वार्ड में ही सबसे कम 9-9 पोलिंग हैं। इसी कारण यहां ईवीएम के वोट जल्दी गिन लिए जाएंगे। इन दोनों वार्डों 40 और 59 का परिणाम दोपहर 2 बजे के आसपास आ जाएगा। वहीं महापौर के चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा रात 8 बजे के बाद ही संभव है, क्योंकि सभी वार्डों में वोटों की गिनती के बाद टेबूलेशन में समय लगेगा।
वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह 8 बजे ईडीबी (इलेक्शन ड्यूटी बैलेट) से होगी। यह काम 30 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है, इसके लिए अलग से टेबल लगाई जा रही है। इसके बाद लगभग 9 बजे से ईवीएम के वोट गिनने की प्रक्रिया चालू होगी। पहले 2-3 राउंड में 30-30 मिनट लग सकते हैं, इसके बाद के राउंड में वोटों की गिनती का काम रफ्तार से होगा। सबसे ज्यादा 35 पोलिंग सेंटर वार्ड 18 में हैं। इसलिए यहां के वोट 35 राउंड में गिने जाएंगे और परिणाम अन्य वार्डों की तुलना में देरी से आएगा। वोटों की गिनती के बाद डाटा के मिलान व किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, इसकी फीडिंग में सबसे ज्यादा वक्त लगेगा। इसलिए प्रत्याशियों को रिजल्ट पहले पता चल जाएगा पर परिणाम की विधिवत घोषणा होने में टाइम लगेगा।महापौर पद के लिए किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले हैं, इन आंकड़ों की जानकारी पोलिंग बूथवार एकत्रित होगी। इसके बाद इनका मिलान होगा। मतगणना का काम देख रहे अफसरों के मुताबिक मुख्य प्रत्याशियों के बीच बढ़त के हिसाब से रुझान तो दोपहर बाद स्पष्ट हो जाएंगे पर रिजल्ट की विधिवत घोषणा रात 8 बजे के बाद ही संभव हो सकेगी। इससे पहले सभी 66 वार्ड के रिजल्ट घोषित हो जाएंगे।

महापौर-पार्षद पद के लिए डले वोटों की गिनती को लेकर साइंस कॉलेज में तैयारी रविवार से चालू हो गईं। पहले दिन तीन अलग-अलग हॉल में 33 वार्डों के लिए गणना टेबलें लगा दी गईं हैं। बाकी 33 वार्ड के लिए तीन अन्य हॉल में टेबलें सोमवार को लगेंगी। शहर के 66 में सिर्फ दो वार्ड में ही सबसे कम 9-9 पोलिंग हैं। इसी कारण यहां ईवीएम के वोट जल्दी गिन लिए जाएंगे। इन दोनों वार्डों 40 और 59 का परिणाम दोपहर 2 बजे के आसपास आ जाएगा। वहीं महापौर के चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा रात 8 बजे के बाद…

Review Overview

User Rating: 4.27 ( 9 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सलाम: होली में रंगों से बचाए पैसे और विधवा के लिए बनाया आशियाना

इस समय पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ...