Home / ग्वालियर / विचार, संस्कार और स्वभाव को बदलने के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरीः शिवप्रकाश

विचार, संस्कार और स्वभाव को बदलने के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरीः शिवप्रकाश

ग्वालियर। विचार, संस्कार और स्वभाव को बदलने के लिए भाजपा का लंबे समय तक सत्ता में रहना अति आवश्यक है। आज के युग में अधिकतर राजनैतिक दल एक होकर सिर्फ भाजपा को हराना चाह रहे हैं। दलों के अलावा अनेकों राष्ट्र को अलग करने वाली शक्तियां भी भाजपा को सत्ता से दूर करना चाहती हैं। उक्त उद्गार शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने होटल प्रहलाद इन, पड़ाव में आयोजित भाजपा ग्वालियर महानगर के श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। मंच पर प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास…

Review Overview

User Rating: 4.89 ( 11 votes)

ग्वालियर। विचार, संस्कार और स्वभाव को बदलने के लिए भाजपा का लंबे समय तक सत्ता में रहना अति आवश्यक है। आज के युग में अधिकतर राजनैतिक दल एक होकर सिर्फ भाजपा को हराना चाह रहे हैं। दलों के अलावा अनेकों राष्ट्र को अलग करने वाली शक्तियां भी भाजपा को सत्ता से दूर करना चाहती हैं। उक्त उद्गार शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने होटल प्रहलाद इन, पड़ाव में आयोजित भाजपा ग्वालियर महानगर के श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
मंच पर प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, संभागीय प्रभारी जीतू जिराती, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, जिला प्रभारी मधु वर्मा, जिला सह प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, मुन्नालाल गोयल उपस्थित थे।
शिवप्रकाश ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य कर देश का विकास करने में लगी हुई हैं। भाजपा के कार्यकर्ता को सर्वप्रथम संगठन तंत्र को नीचे तक लेकर जाना है जिससे कि संगठन को मजबूती प्रदान हो और हम लोगों के ह्दय में अपना स्थान बना सकें। आज हम उत्तर प्रदेश को देखें तो लोगों ने जातिवाद से उपर उठकर भाजपा को वोट दिया है। आज लोग भाजपा के विकास को वोट कर रहे हैं। लोगों के अंदर भाजपा के लिए एक सात्विक विचार पैदा हुआ है कि यही एक मात्र पार्टी है जो कि केवल और केवल राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करती है। केंद्र की कुल मिलाकर 228 योजनाएं हैं जिनको कि कार्यकर्ताओं को नीचे तक लेकर जाना है। हमारी छवि हमारे कार्यकर्ता के स्वभाव में झलकनी चाहिए। हमें हर वर्ग में सामाजिक सद्भाव को बनाते हुए अपने संगठन के मूलमंत्र को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि 1952 के बाद 2000 के कालखण्ड तक देश की राजनीति में कांग्रेस केंद्र बिंदु के रूप में रहती थी। अर्थात् लगभग 50 वर्षों तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, चूंकि कांग्रेस की नीतियां ठीक नहीं थी इसलिए उन नीतियों के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का काम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने किया। जिसका काम जनहित मंे कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना था। 2014 में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत से केंद्र में सरकार बनी। जहां पहले कांग्रेस थी आज हम है। हमें हराने के लिए सभी विपक्षी एकजुट हुए है। उनका पहला प्रयास बंगाल में सफल भी हुआ। जहां 2019 में हमने बंगाल में 18 लोकसभा सीटें जीती एवं 40 प्रतिशत वोट प्राप्त किया। वहीं विधानसभा चुनाव में हमारा वोट शेयर 40 प्रतिशत से घटकर 38 प्रतिशत रहा। वहीं उनका दूसरा प्रयोग था कि विगत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हम सत्ता से बाहर रखें, लेकिन इन पांच राज्यों में से चार राज्यों में अपनी सरकार बनाकर हमने उनके प्रयोग को असफल कर दिया। इन चार राज्यों में हमने अपनी सरकार ही नहीं बनाई बल्कि हमारा वोट प्रतिशत भी बढा। अब लडाई राजनीतिक पार्टियों में नहीं बल्कि राष्ट्रवादियों को राक्षसी चेहरा कैसे बनाएं इसके बीच है। आज सेकुलर रिजम के नाम पर जो अपनी दुकान चलाते हैं उन्हें हमें मुंहतोड जवाब देना है, जिसके लिए हमें समाज में निचले स्तर पर जाकर एक जनजागृति पैदा करनी होगी। ताकि जनता के बीच एक विमर्श खडा किया जा सकें।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा ने कहा कि भाजपा आने वाले समय में पूरे प्रदेश में अनेकों कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी कडी में सर्वप्रथम स्थापना दिवस पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में आयोजित कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी युवाओं, महिलाओं के बीच में जाकर अनेकों कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। वहीं दलित बस्तियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के बीच जाकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेगी। स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि आज हम सौभाग्यशाली है कि हमें समृद्ध मंच का सानिध्य प्राप्त हुआ है। जिस तरह बूथ विस्तारक योजना में भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने लगन और परिश्रम से मेहनत कर आमजन के बीच पहुंचकर प्रदेश मंे पांचवा स्थान प्राप्त किया है इसी प्रकार समर्पण निधि अभियान में भी भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्राणपण से लगकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित महेश जायसवाल, धर्मेंद्र राणा, रामेश्वर भदौरिया, दीपक शर्मा, देवेंद्र पवैया, हेमलता बुधौलिया, हरीश मेवाफरोश, विनोद शर्मा ने किया। बैठक का संचालन राजू सेंगर ने एवं आभार हरीश मेवाफरोश ने व्यक्त किया। बैठक में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, अनूप मिश्रा, वेदप्रकाश शर्मा, विवेक जोशी, अभय चौधरी, समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, जयसिंह कुशवाह, रामवरन सिंह गुर्जर, अशोक शर्मा, अशीष प्रताप सिंह राठौर, राकेश जादौन सहित प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंत्रीगण, विधायकगण, निगम मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चांे के जिलाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी उपस्थित थे।

ग्वालियर। विचार, संस्कार और स्वभाव को बदलने के लिए भाजपा का लंबे समय तक सत्ता में रहना अति आवश्यक है। आज के युग में अधिकतर राजनैतिक दल एक होकर सिर्फ भाजपा को हराना चाह रहे हैं। दलों के अलावा अनेकों राष्ट्र को अलग करने वाली शक्तियां भी भाजपा को सत्ता से दूर करना चाहती हैं। उक्त उद्गार शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने होटल प्रहलाद इन, पड़ाव में आयोजित भाजपा ग्वालियर महानगर के श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। मंच पर प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास…

Review Overview

User Rating: 4.89 ( 11 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

नए टर्मिनल से 28 से भरेंगे उड़ान, आपरेशनल होगा

हवाई सेवाओं को लेकर ग्वालियर की जिस नई उड़ान का इंतजार था, ...