Review Overview
ग्वालियर में एक 26 साल की मामी पर 20 साल के भांजे की नीयत फिसल गई। घर में अकेली मामी को भांजे ने धमकाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर भाग गया। घटना न्यू किरार कॉलोनी बहोड़ापुर में 7 मार्च की है। घटना के बाद से मामी काफी डरी सहमी हुई थी। रविवार को उसका उदास चेहरा देखकर पति ने बार-बार पूछा तो महिला ने उसके साथ घटी घटना को बताया। इसके बाद वह बहोड़ापुर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर की न्यू किरार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय बबीता (बदला हुआ नाम) ने शिकायत की है कि वह अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी ननद का भांजे का घर पर काफी आना और जाना था। भांजा होने के कारण उनके बीच बातचीत भी होती थी। कुछ दिन पहले भांजा उसके घर पर मोबाइल देने आया था। उस समय उसके पति ड्यूटी पर थे और सास तथा अन्य परिजन कहीं गए थे। उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जब उसने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना बताई तो वह उसे बदनाम कर देगा। धमकी और बदनामी के चलते पीडि़ता शांत रही तो आरोपी उसके साथ गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा तो पीडि़ता ने घटना की जानकारी पति को दी और थाने जा पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।