BSF में पहली बार 4 महिला ट्रेनर हुई तैनात, 10 मार्च को 11 महिला SI परेड में होंगी शामिल
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महिलाओं को 5% तक रखने के सरकार के निर्देश के बाद बीएसएफ की टेकनपुर एकेडमी में पहली बार 4 महिला ट्रेनर की तैनाती हुई है। एकेडमी में 10 मार्च को होने वाली विभागीय उपनिरीक्षक की दीक्षांत परेड में भी पहली बार 11 महिला उपनिरीक्षक शामिल होंगी। इनमें दो महिला अफसर अपनी प्लाटून को लीड करेंगी। एकेडमी में अभी 234 प्रशिक्षणार्थियों में 9 महिलाएं शामिल हैं। बीएसएफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अब प्रशिक्षण स्ट्रक्चर में बदलाव किए जा रहे हैं। महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए अलग से आवासों का निर्माण किया जा रहा है।…
User Rating: Be the first one !

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महिलाओं को 5% तक रखने के सरकार के निर्देश के बाद बीएसएफ की टेकनपुर एकेडमी में पहली बार 4 महिला ट्रेनर की तैनाती हुई है। एकेडमी में 10 मार्च को होने वाली विभागीय उपनिरीक्षक की दीक्षांत परेड में भी पहली बार 11 महिला उपनिरीक्षक शामिल होंगी। इनमें दो महिला अफसर अपनी प्लाटून को लीड करेंगी। एकेडमी में अभी 234 प्रशिक्षणार्थियों में 9 महिलाएं शामिल हैं। बीएसएफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अब प्रशिक्षण स्ट्रक्चर में बदलाव किए जा रहे हैं। महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए अलग से आवासों का निर्माण किया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर भी महिलाओं के लिए सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षण में भी महिला अफसर की तैनाती की गई है।