Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / सभी कलेक्टर 72 घंटे के अंदर सर्वे कराकर रिपोर्ट दें: कमल पटेल

सभी कलेक्टर 72 घंटे के अंदर सर्वे कराकर रिपोर्ट दें: कमल पटेल

भोपाल। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इसकी बीमा राशि को लेकर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने बड़ा ऐलान किया है। पटेल ने कहा कि कलेक्टर को 72 घंटे में नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट देनी होगी। 500 गांवों में ओले से नुकसान हुआ हैं। नुकसान का डेटा आने के बाद जल्द ही किसानों को बीमा राशि दी जाएगी। अभी किसानों को बीमा कंपनियों से नुकसान की 25 प्रतिशत राशि मिलेगी। 75 फीसदी कटाई के बाद मिलेगी: बाकी नुकसान की 75 फीसदी राशि मार्च-अप्रैल में फसलों की कटाई के बाद मिलेगी।लेकिन इस 75 फीसदी…

Review Overview

User Rating: 4.36 ( 6 votes)


भोपाल। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इसकी बीमा राशि को लेकर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने बड़ा ऐलान किया है। पटेल ने कहा कि कलेक्टर को 72 घंटे में नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट देनी होगी। 500 गांवों में ओले से नुकसान हुआ हैं। नुकसान का डेटा आने के बाद जल्द ही किसानों को बीमा राशि दी जाएगी। अभी किसानों को बीमा कंपनियों से नुकसान की 25 प्रतिशत राशि मिलेगी।
75 फीसदी कटाई के बाद मिलेगी: बाकी नुकसान की 75 फीसदी राशि मार्च-अप्रैल में फसलों की कटाई के बाद मिलेगी।लेकिन इस 75 फीसदी राशि का आधार क्रॉप कटिंग सर्वे होगा। यानी फसल की कटाई पर पता किया जाएगा कि फसलों को कितना नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन किसानों का बीमा नहीं है, उन्हें राहत राशि धारा RBC 64 (राहत-मुआवजे के लिए बनाई गई धारा) के तहत दी जाएगी।
पटेल ने कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से भी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद किसानों को राजस्व परिपत्र पुस्तक के प्रावधान के अनुसार मदद की जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ हैं। हमारी सरकार हमेशा ही किसानों के साथ रही है। इस मुश्किल समय में भी हम अपनी तरफ से पूरा सहयोग किसान भाइयों के लिए कर रहे है।  संकट की इस घड़ी में सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है ,उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इसकी बीमा राशि को लेकर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने बड़ा ऐलान किया है। पटेल ने कहा कि कलेक्टर को 72 घंटे में नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट देनी होगी। 500 गांवों में ओले से नुकसान हुआ हैं। नुकसान का डेटा आने के बाद जल्द ही किसानों को बीमा राशि दी जाएगी। अभी किसानों को बीमा कंपनियों से नुकसान की 25 प्रतिशत राशि मिलेगी। 75 फीसदी कटाई के बाद मिलेगी: बाकी नुकसान की 75 फीसदी राशि मार्च-अप्रैल में फसलों की कटाई के बाद मिलेगी।लेकिन इस 75 फीसदी…

Review Overview

User Rating: 4.36 ( 6 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

कमलनाथ के करीबी सक्सेना भाजपा में शामिल! सीएम यादव पहुंचे उनके घर, विजयवर्गीय ने लगाया गले

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री ...