‘बॉस’ रघु भैया: जन्मदिन बधाई होर्डिंग, बैनरों से पटा शहर
महाराज के बाद अब अपने रघु भैया भी ग्वालियर में छा गये है। रघु भैया उर्फ प्रबलप्रताप सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे सुपुत्र है। वह भी गाहे बगाहे राजनीति में अपने समर्थकों के बहाने ताकत झोंकते रहते है। आगामी 3 अक्टूबर को रघु भैया का जन्मदिन है। जन्मदिन के बहाने उन्होंने अपनी ताकत दिखा दी है कि वे युवाओं में कितने लोकप्रिय है। उनकी युवा टोली और समर्थकों ने पूरे शहर को बधाई होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों से पाट दिया है। यह हाल ही में दूसरा अवसर है जब शहर किसी व्यक्ति विशेष के कारण होर्डिंग, बैनरों…
User Rating: 5.64 ( 5 votes)
महाराज के बाद अब अपने रघु भैया भी ग्वालियर में छा गये है। रघु भैया उर्फ प्रबलप्रताप सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे सुपुत्र है। वह भी गाहे बगाहे राजनीति में अपने समर्थकों के बहाने ताकत झोंकते रहते है।
आगामी 3 अक्टूबर को रघु भैया का जन्मदिन है। जन्मदिन के बहाने उन्होंने अपनी ताकत दिखा दी है कि वे युवाओं में कितने लोकप्रिय है। उनकी युवा टोली और समर्थकों ने पूरे शहर को बधाई होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों से पाट दिया है। यह हाल ही में दूसरा अवसर है जब शहर किसी व्यक्ति विशेष के कारण होर्डिंग, बैनरों से पटा है। अभी हाल ही में केन्द्रीय मंत्री बनकर आये महाराज साहब के कारण शहर स्वागत होर्डिंग, बैनरों से पटा था। अब रघु भैया ने अपना शक्तिप्रदर्शन होर्डिंग, बैनरों से कर दिया है कि हम भी किसी महाराज से कम नहीं। बधाई होर्डिंग, बैनरों में रघु भैया को बॉस शब्द लिखकर सम्मान दिया गया है, जो शहर में चर्चा का केन्द्र भी बन गया है। हालांकि कुछ भी हो शहरवासियों को अब महाराज के बाद रघु भैया एपिसोड देखने मिल रहा है।