Review Overview
हिन्दू धर्म में तिलक का बहुत महत्व होता है ऐसा माना जाता है कि अगर माथे पर तिलक लगाया जाए तो इससे मनुष्य का मस्तिष्क शांत रहता है और वह अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित कर पाता है माथे पर तिलक लगाने से यह मस्तिष्क की शोभा भी बढ़ाता है इसके साथ ही यह हमें ऊर्जा भी देता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना गया है कि अगर दिन के अनुसार माथे पर तिलक लगाया जाए तो इससे वार से संबंधित ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। वैसे देखा जाए तो तिलक कई प्रकार के होते हैं जैसे मृतिका तिलक, भस्म तिलक, चंदन तिलक, रोली तिलक, सिंदूर और केशर तिलक आदि। इसके साथ ही चंदन के भी तिलक अलग-अलग होते हैं जैसे कि हरि चंदन, गोपी चंदन, सफेद चंदन, लाल चंदन, गोमती और गोकुल चंदन आदि।
अगर व्यक्ति अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाता है तो इससे उसके पापों का नाश हो जाता है और व्यक्ति संकटों से भी बचा रहता है। व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
सोमवार ÷ भगवान भोलेनाथ का दिन होता है सोमवार के दिन का स्वामी चंद्रमा ग्रह है चंद्रमा मन का कारक ग्रह के रूप में माना गया है अगर आप अपने मन को काबू रखना चाहते हैं और अपने मस्तिष्क को ठंडा और शांत बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाएं इसके अलावा आप सोमवार के दिन विभूति या भस्म भी अपने माथे पर लगा सकते हैं।
मंगलवार ÷ महाबली हनुमान जी का दिन माना जाता है इस दिन का स्वामी मंगल ग्रह है ।आप मंगलवार के दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगा सकते हैं इससे आपकी ऊर्जा और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। इस दिन यह तिलक लगाने से आपकी सारी उदासी और निराशा दूर हो जाती है और आपका दिन बहुत ही बेहतर बनता है।
बुधवार ÷ माता दुर्गा का दिन माना गया है इसके साथ ही बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश का दिन भी होता है इस दिन का स्वामी बुध ग्रह है आप इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं इससे आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा।
गुरुवार ÷ बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं और इस दिन के खास देवता ब्रह्मा है इस दिन का स्वामी बृहस्पति ग्रह है इस दिन आप सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर उसके लेप को माथे पर लगा सकते हैं या फिर आप इसका टीका भी लगा सकते हैं इसके अलावा आप हल्दी या गोरोचन का तिलक भी लगा सकते हैं इससे आपका मन पवित्र और सकरात्मक विचार वाला होगा और आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होता है।
शुक्रवार ÷ धन की देवी एवं भगवान् विष्णु जी की पत्नी माता लक्ष्मी का दिन है इस दिन का स्वामी शुक्र ग्रह है इस दिन आप अपने माथे पर लाल चंदन लगा सकते हैं इससे आपका तनाव दूर रहेगा इसके साथ ही भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होती है आप शुक्रवार के दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं।
शनिवार ÷भैरव, शनि और यमराज का दिन माना जाता है इस दिन का स्वामी शनि ग्रह है शनिवार के दिन विभूत भस्म लाल चंदन माथे पर लगाना चाहिए इससे भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है और आपका दिन भी बेहतर बनता है।
रविवार ÷ भगवान विष्णु और सूर्य देवता का दिन होता है इस दिन के ग्रह का स्वामी सूर्य ग्रह है जो कि ग्रहों का राजा भी है इस दिन आप अपने माथे पर लाल चंदनि या हरि चंदन लगाएं इससे आपके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और आप निडर बनते हैं