Home / राष्ट्रीय / BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने की शादी, 53 साल की उम्र में गृहस्थ जीवन में कदम रखा

BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने की शादी, 53 साल की उम्र में गृहस्थ जीवन में कदम रखा

केरल । बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने राजनीति के बाद अब गृहस्थ जीवन में कदम रखा है। दरअसल उन्होंने शुक्रवार को 53 साल की उम्र में केरल के त्रिशुर में शादी की। उन्होंने परिजनों की मौजदूगी में श्रुति के साथ सात फेरे लिए। इससे पहले बीजेपी नेता ने 14 अगस्त को सगाई की थी। ऐसी जानकारी सामने आई है कि अरविंद मेनन शादी के बाद केरल में पार्टी का काम संभालेंगे और पार्टी के विस्तार पर ध्यान देंगे। अरविंद मेनन की पत्नी केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। ऐसी जानकारी भी है कि उनकी पत्नी श्रुति…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

केरल । बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने राजनीति के बाद अब गृहस्थ जीवन में कदम रखा है। दरअसल उन्होंने शुक्रवार को 53 साल की उम्र में केरल के त्रिशुर में शादी की। उन्होंने परिजनों की मौजदूगी में श्रुति के साथ सात फेरे लिए। इससे पहले बीजेपी नेता ने 14 अगस्त को सगाई की थी। ऐसी जानकारी सामने आई है कि अरविंद मेनन शादी के बाद केरल में पार्टी का काम संभालेंगे और पार्टी के विस्तार पर ध्यान देंगे।
अरविंद मेनन की पत्नी केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। ऐसी जानकारी भी है कि उनकी पत्नी श्रुति भी राजनीति में एक्टिव हो सकती हैं। अरविंद मेनन ने अपनी शादी की सूचना देते हुए ट्वीट किया, ‘ पितृों के आशीर्वाद से केरल के गुरुवायुर मंदिर में भगवान गुरुवायुर अप्पन को साक्षी मानकर आज गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लिया है। इस मौक़े पर मैं आप सभी महानुभावों के स्नेह व आशीर्वाद का भी आकांक्षी रहूंगा।’ यहां बता दें कि अरविंद मेनन के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि है। वे लगभग 15 साल तक मध्य प्रदेश में संगठन के लिए काम कर चुके हैं। साल 2016 में अरविंद मेनन का बतौर संगठन महामंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा हुआ था। इस समय वे बंगाल बीजेपी के प्रभारी हैं। अरविंद मेनन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है।
यूं तो मेनन का जन्म केरल में हुआ लेकिन उनकी परवरिश वाराणसी में हुई है। सबसे पहले वे 2003 में इंदौर आए थे। साल 2002-03 में इंदौर में बतौर संगठन में पदाधिकारी बने। विभाग से लेकर इंदौर के संभागीय संगठन मंत्री भी बने। इसके बाद 2006 में उन्हें महाकौशल प्रांत का सह संगठन मंत्री बनाया गया।

केरल । बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने राजनीति के बाद अब गृहस्थ जीवन में कदम रखा है। दरअसल उन्होंने शुक्रवार को 53 साल की उम्र में केरल के त्रिशुर में शादी की। उन्होंने परिजनों की मौजदूगी में श्रुति के साथ सात फेरे लिए। इससे पहले बीजेपी नेता ने 14 अगस्त को सगाई की थी। ऐसी जानकारी सामने आई है कि अरविंद मेनन शादी के बाद केरल में पार्टी का काम संभालेंगे और पार्टी के विस्तार पर ध्यान देंगे। अरविंद मेनन की पत्नी केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। ऐसी जानकारी भी है कि उनकी पत्नी श्रुति…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

दत्तात्रेय होसबाले फिर बने आरएसएस के सरकार्यवाह, 2027 तक होगा कार्यकाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने एक बार फिर सरकार्यवाह के पद के ...