विवाद: दिग्विजय – सिंधिया के पोस्टर फाड़ दिए
गुना के आरोन में उस वक्त बड़े विवाद की स्थिति बन गई, जब एसटी/एससी एक्ट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर फाड़ दिए। पोस्टर फाड़े जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी भड़क गए और उनकी प्रदर्शनकारियों से सीधी झड़प हो गई। एक वक्त तो स्थिति इतनी नाजुक हो गई, कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस तक का सहारा लेना पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। आपको बता दें, कि आरोन कस्बे में आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ का शुभारंभ करने…
User Rating: Be the first one !
गुना के आरोन में उस वक्त बड़े विवाद की स्थिति बन गई, जब एसटी/एससी एक्ट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर फाड़ दिए। पोस्टर फाड़े जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी भड़क गए और उनकी प्रदर्शनकारियों से सीधी झड़प हो गई। एक वक्त तो स्थिति इतनी नाजुक हो गई, कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस तक का सहारा लेना पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।
आपको बता दें, कि आरोन कस्बे में आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ का शुभारंभ करने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन पहुंचे थे। दोनों नेताओं से पहुंचने से ठीक 15 मिनिट पहले एसटी/एससी एक्ट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और रास्ते में लगे कांग्रेस नेताओं के र्होडिंग-बैनर फाड़ने लगे। ये नजारा देख कांग्रेस कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए और वह भी दो-दो हाथ करने के लिए सड़क पर आ गए। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग करना शुरु कर दिया और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस के साए में कांग्रेस की यहां सभा हो सकी।