Home / अपराध / GWALIOR: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, विरोध किया तो आंखों में मिर्ची झोंक दी

GWALIOR: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, विरोध किया तो आंखों में मिर्ची झोंक दी

ग्वालियर। जिले में एक महिला को चार युवकों ने लिफ्ट ऑफर कर बंधक बनाया और ऑटो में डालकर तिघरा ले गए। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग आए। घटना 14 अप्रैल शाम की है। पीड़ित महिला गुरुवार रात को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही शुक्रवार दोपहर 3 बजे कंपू थाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ी निवासी 35 वर्षीय रानी…

Review Overview

User Rating: Be the first one !


ग्वालियर। जिले में एक महिला को चार युवकों ने लिफ्ट ऑफर कर बंधक बनाया और ऑटो में डालकर तिघरा ले गए। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग आए।
घटना 14 अप्रैल शाम की है। पीड़ित महिला गुरुवार रात को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही शुक्रवार दोपहर 3 बजे कंपू थाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ी निवासी 35 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) ने एक हलवाई सहित चार लोगों पर लिफ्ट देने के बहाने तिघरा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध पर आंखों में मिर्ची झोंकने की शिकायत की है।
महिला ने बताया है कि वह बुधवार शाम को LED TV खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में उसे हलवाई राजाराम मिला। वह ऑटो में था और उसने मुझे लिफ्ट देने के लिए कहा। मैं उसे पहले से जानती थी इसलिए लिफ्ट ले ली। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद उसमें चालक के अलावा दो युवक और सवार हो गए। कुल चार युवक थे इन्होंने महिला को ऑटो में बंधक बना लिया। साथ ही उसे लेकर तिघरा के जंगल में पहुंचे। यहां बारी-बारी से चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे सबक सिखाने के लिए आरोपी ने मिर्ची उसकी आंखों में झोंक दी।
आरोपी उसे वहीं तड़पता छोड़कर भाग गए। किसी तरह वह वहां से निकलकर बाहर आई। महिला ने पहले पानी से आंखों को धोया और उसके बाद अपने घर पहुंची। डरी और सहमी महिला गुरुवार रात को कंपू थाना पहुंची है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को इस मामले में चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। दो आरोपी राजाराम व छबराम पकड़े गए हैं, शेष दो आरोपी मोनू और टिल्लू अभी फरार हैं।
गुरुवार रात को महिला के शिकायत करने के बाद ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी राजाराम जो पेशे से हवलाई है। वह एक सगाई कार्यक्रम में खाना बना रहा था। इसी समय वहां पुलिस पहुंची और हलवाई को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई का वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना भी चाहा, लेकिन पुलिस के सख्त तेवर देकर कोई कुछ नहीं कर पाया है। इस मामले में ASP हितिका वासल ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपी पकड़े गए हैं।

ग्वालियर। जिले में एक महिला को चार युवकों ने लिफ्ट ऑफर कर बंधक बनाया और ऑटो में डालकर तिघरा ले गए। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग आए। घटना 14 अप्रैल शाम की है। पीड़ित महिला गुरुवार रात को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही शुक्रवार दोपहर 3 बजे कंपू थाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ी निवासी 35 वर्षीय रानी…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी को गला घोंटकर मार दिया, पति गिरफ्तार

ग्वालियर। हजीरा थाना अंतर्गत एक युवक ने अवैध संबंध का विरोध कर ...