Home / अपराध / GWALIOR में व्यापारी की पत्नी से रेप, देवर ने वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए ऐंठे

GWALIOR में व्यापारी की पत्नी से रेप, देवर ने वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए ऐंठे

ग्वालियर। शहर में एक व्यवसायी महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपनी ही भाभी को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए भी ऐंठे हैं। घटना वर्ष 2016 से अभीतक के बीच डीडी नगर की है। पीड़ित महिला सोमवार को महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Up के मथुरा निवासी एक 33 वर्षीय महिला ग्वालियर के डीडी नगर में रहती है। यहां वो अपने पति के साथ साड़ियों का व्यवसाय करती है।…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

ग्वालियर। शहर में एक व्यवसायी महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपनी ही भाभी को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए भी ऐंठे हैं। घटना वर्ष 2016 से अभीतक के बीच डीडी नगर की है। पीड़ित महिला सोमवार को महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Up के मथुरा निवासी एक 33 वर्षीय महिला ग्वालियर के डीडी नगर में रहती है। यहां वो अपने पति के साथ साड़ियों का व्यवसाय करती है। वर्ष 2016 में मथुरा से उसके पति का चचेरा भाई अमित उनके घर रहने आया था। फरवरी 2016 में एक दिन जब महिला का पति घर पर नहीं था। तब अमित ने महिला की 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बना लिया। इसके बाद वो महिला को रोज परेशान करने लगा। जब भी महिला का पति बाहर जाता वो उसके साथ दुष्कर्म करता। कुछ समय से आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। उसने कुछ समय मे महिला से 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन उसका लालच बढ़ता ही जा रहा था। जिससे महिला काफी परेशान हो चुकी थी। सोमवार को वह महाराजपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने बताया है कि देवर पिछले डेढ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कई बार उसने देवर को समझाया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। शारीरिक संबध बनाने के लिए वह वीडिय़ों का हवाला देकर धमकाता। उससे कहता कि यह वीडियो वायरल कर देगा जिससे उसकी बदनामी हो जाएगी। बदनामी के डर से वह सब कुछ सहती रही।

ग्वालियर। शहर में एक व्यवसायी महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपनी ही भाभी को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए भी ऐंठे हैं। घटना वर्ष 2016 से अभीतक के बीच डीडी नगर की है। पीड़ित महिला सोमवार को महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Up के मथुरा निवासी एक 33 वर्षीय महिला ग्वालियर के डीडी नगर में रहती है। यहां वो अपने पति के साथ साड़ियों का व्यवसाय करती है।…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध देह व्यापार, 10 से अधिक युवक-युवतियां गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक लंबे वक्त के बाद स्पा सेंटर ...